ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन: CBI ने रिटायर्ड जज सास को किया गिरफ्तार; आज ही कोर्ट में पेश करेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब सीबीआई ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीबीआई टीम उनके कटारा हिल्स स्थित घर पहुंची थी, जहां कई घंटों तक पूछताछ चली।
औपचारिक रूप से गिरफ्तार
इसके बाद शाम 5:10 बजे उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरिबाला सिंह को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा।
अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कटारा हिल्स और बाग सेवनिया थाना पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और घर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस कार्रवाई से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
आधुनिक तकनीक का किया इस्तेमाल
कोर्ट ने अपने 17 पन्नों के आदेश में कहा था कि मामले की संवेदनशीलता, उपलब्ध साक्ष्य और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी को राहत देना उचित नहीं है। जांच के दौरान सीबीआई ने आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया।
पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की
टीम ने घर के अंदर और आसपास हाई इंटेंसिटी 3D कैमरे लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। एजेंसी यह जांच रही है कि घटनास्थल पड़ोसी मकानों की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं।
कई कड़ियों को जोड़ने में जुटी एजेंसी
इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर अदालत से 29 मई तक की रिमांड पर लिया है। एजेंसी लगातार उससे पूछताछ कर रही है और मामले की कई कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया
गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामले ने तब और तूल पकड़ा जब 24 मई को भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!