नामांतरण घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: दो कर्मचारी निलंबित; तीन की सेवा समाप्त, एफआईआर के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संपत्ति कर खातों में नामांतरण में हुई गड़बड़ी के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए कर्मचारियों पर निगम कमिश्नर ने सख्त कदम उठाते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
कार्रवाई की जद में जोन क्रमांक-10 वार्ड क्रमांक-39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी और मुख्यालय राजस्व में पदस्थ संजय यादव आए हैं। दोनों को निलंबित किया गया है।
वहीं जोन क्रमांक-13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, रिमूवल विभाग में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय और जोन क्रमांक-20 के बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
साइबर क्राइम में एफआईआर के निर्देश
नगर निगम ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र भेजा गया है।
जोन क्रमांक-4 में पदस्थ प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी तरुण जोशी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बिना आवेदन बदले जा रहे थे संपत्ति खातों के नाम
जानकारी के अनुसार, नवंबर से अप्रैल के बीच संपत्ति कर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम परिवर्तन किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्नर ने जांच समिति गठित की थी।
जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आने के बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए

ज्योतिर्लिंग मंदिर में फिर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; पहले भी सामने आ चुकी हैं मारपीट और अभद्रता की घटनाएं

नशे में धुत बदमाशों ने कार को मारी टक्कर:विरोध किया तो कर दी पिटाई

तेज रफ्तार कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला:घर के पास खेल रहे थे; दोनों की मौत

अखबार फोल्ड कर छुपा रखी थी ब्राउन शुगर:दो तस्कर गिरफ्तार; करीब 13 ग्राम ड्रग्स और अपाचे बाइक जब्त

नंबर-1 ट्रेंड कर रहे मंत्री पुत्र और पूर्व विधायक:यह है इसकी वजह; सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 100 युवाओं को देंगे फ्री कोचिंग

शराब सिंडिकेट के छह वाहन जब्त अब फाइनेंसरों और रसूखदारों की बारी:टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पाटेंद्र जायसवाल से लेनदेन के दस्तावेज मिले

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

कुलगाम में सेना को मिली बड़ी सफलता:एनकाउंटर में लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर; CRPF जवानों पर हमले के बाद से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

कथावाचक पर पीड़िता का अब नया आरोप:बोली- बेटियों को सेवा के लिए भेजने को कहते थे; मैं अकेली नहीं, 3-4 और लड़कियों के पास ऑडियो-वीडियो, 5 करोड़ भी मिले तो शिकायत वापस नहीं लूंगी

71 मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली:लेकिन 200 रहवासियों का धरना जारी

ठेकेदार की ऐसी मेहरबानी कि अच्छे फुटपाथ भी उखाड़ डाले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!