क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी गिरफ्तार; 2 देशी पिस्टल जब्त, ब्राउन शुगर केस से जुड़ा नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ और हथियारों के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विमल श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्टल भी जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई शहर में नशे और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सौरभ, गौरव और साहिल के कब्जे से करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए) बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल से मिली जानकारी और मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी विमल श्रीवास की पहचान हुई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
जांच में सामने आया कि विमल अन्य राज्यों से अवैध हथियार खरीदकर इंदौर में सप्लाई करता था और नशे के नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था। क्राइम ब्रांच टीम ने लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से ही शहर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विमल श्रीवास परदेशीपुरा क्षेत्र का निवासी है और निजी नौकरी करता है। वह 10वीं तक शिक्षित है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पूरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने गोपनीय सूचना के आधार पर सटीक कार्रवाई कर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!