गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन: सहायक प्रभारी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के सिटी फॉरेस्ट में कथित अनियमितताओं और लकड़ी के अवैध कारोबार के आरोपों के बीच नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सिटी फॉरेस्ट के सहायक प्रभारी मितुल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें सिटी फॉरेस्ट परिसर में कथित अनियमितताओं और लकड़ी के अवैध कारोबार के आरोप लगाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश में वायरल वीडियो का उल्लेख करते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए सहायक प्रभारी मितुल सोनी के निलंबन के निर्देश दिए गए हैं।
पूरे मामले की होगी विभागीय जांच
निलंबन के साथ ही नगर निगम ने मामले की विस्तृत विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि कथित अनियमितताओं और अवैध गतिविधियों में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका रही है या नहीं।
जांच समिति अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जांच पूरी होने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल नगर निगम ने मामले में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!