खबर
Top News

SIT की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार भूमाफिया गिरफ्तार; शासकीय जमीन बेचकर बना करोड़पति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
SIT की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय जमीनों पर कथित तौर पर अवैध कॉलोनियां बसाकर नोटरी के जरिए प्लॉट बेचने के मामले में चंदननगर पुलिस ने जफर खान को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। जफर की गिरफ्तारी के लिए जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता के निर्देशन में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था।

पूछताछ में भूमिका सामने आई
मामले की शुरुआत मल्हारगंज तहसीलदार की शिकायत पर दर्ज धोखाधड़ी के केस से हुई। पुलिस ने अज्जू उर्फ अजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो जमीन घोटाले में जफर खान की भूमिका सामने आई। पुलिस का दावा है कि अज्जू नाममात्र के लिए सामने था, जबकि जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क को जफर संचालित करता था।

मोबाइल बंद कर हुआ फरार
अज्जू की गिरफ्तारी के बाद जफर ने कथित तौर पर अपना मोबाइल बंद कर दिया और इंदौर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। लोकेशन का सुराग मिलने पर टीम बेंगलुरु पहुंची और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।

एयरपोर्ट के लिए आरक्षित जमीन तक बेचने का आरोप
पुलिस जांच में जफर पर एयरपोर्ट विस्तार के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर भी प्लॉट काटकर नोटरी के माध्यम से बेचने का आरोप सामने आया है। इसके अलावा गीता नगर, लक्ष्मी नगर एनएक्स, केशव नगर और न्यू लक्ष्मी नगर सहित कई अवैध कॉलोनियों से उसका नाम जोड़ा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास वैध कॉलोनाइजर लाइसेंस नहीं है। वर्ष 2019 में न्यू लक्ष्मी नगर में करीब 90 प्लॉट और इससे पहले करीब 150 प्लॉट बेचे जाने की जानकारी की भी जांच की जा रही है।

पहले गुजरात से भी पकड़ा जा चुका
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जफर खान को पहले भी गुजरात से गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसकी दोबारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी संपत्तियों, जमीन के सौदों और नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

अब नेटवर्क और संपत्तियों की होगी जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन घोटाले में जफर के साथ और कौन-कौन शामिल था, कितनी सरकारी जमीन बेची गई और इन सौदों से कितनी संपत्ति अर्जित की गई। साथ ही अधिकारियों से कथित सांठगांठ और शिकायतें दबवाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

12 minutes ago
वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा
Top News

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

19 minutes ago
नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज
Top News

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

29 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

30 minutes ago
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी
Top News

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

38 minutes ago
वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक
Top News

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

43 minutes ago
दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा
Top News

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

about 1 hour ago
दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा
Top News

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

about 1 hour ago
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Top News

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी
Top News

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

about 2 hours ago
आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

about 2 hours ago
4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

about 2 hours ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

about 2 hours ago
खुद घोंटा लोकतंत्र का गला
Top News

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

about 2 hours ago
नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी
Top News

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा
Top News

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़
Top News

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!