लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
नगर पालिका में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई नल-जल योजना के तहत किए गए सप्लाई कार्य के बकाया भुगतान का बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में की गई।
बिल पास कराने के बदले मांगे थे 4 लाख
जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने नल-जल योजना से जुड़ा सप्लाई कार्य किया था। आरोप है कि काम के बकाया भुगतान का बिल पास कराने के बदले CMO गजानन नाफड़े ने ठेकेदार से कुल 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपों का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना तैयार की।
पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा
योजना के मुताबिक ठेकेदार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपए CMO को दिए। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए गजानन नाफड़े को पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम मौके पर दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के साथ ही मामले से जुड़े रिकॉर्ड और फाइलों की जांच कर रही है।
दूसरे कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
लोकायुक्त टीम यह भी पता लगा रही है कि कथित रिश्वतखोरी के इस मामले में CMO के अलावा नगर पालिका का कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल है या नहीं। मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!