लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त द्वारा रोजाना कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी रिश्वत लेने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामले में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया
लोकायुक्त टीम ने बुधवार दोपहर कमलापुर स्थित पंचायत कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सचिव ओमप्रकाश सारण को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
जियो टैगिंग के नाम पर मांगे थे पैसे
मामले की शिकायत कमलापुर निवासी सलीम शाह ने लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय में की थी। शिकायत के मुताबिक वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका आवास स्वीकृत हुआ था।
बैंक खाते में आ चुकी थी दूसरी किस्त
योजना की पहली और दूसरी किस्त उसके बैंक खाते में आ चुकी थी। तीसरी किस्त जारी कराने के लिए जब वह पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण से मिला तो सचिव ने जियो टैगिंग और तीसरी किस्त की राशि जारी करवाने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 5 हजार रुपए की मांग की।
शिकायत की जांच के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को टीम कमलापुर पहुंची और रिश्वत लेते आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
जैसे ही शिकायतकर्ता सलीम शाह ने सचिव ओमप्रकाश सारण को 5 हजार रुपए दिए, आसपास मौजूद लोकायुक्त टीम के सदस्यों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम शामिल रही।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!