लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: प्रोफेसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, खरगोन के सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पोस्टिंग करवाने के नाम मांगी रिश्वत
आरोपी पर एक महिला सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग करवाने के नाम पर लाखों रुपए मांगने का आरोप है। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार शिकायत इंदौर जिले के मानपुर निवासी मनोज वास्केल ने की थी।
बाद में धार कॉलेज में पदस्थापना हो गई
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ था। शुरुआत में उनकी पोस्टिंग मंदसौर जिले के दलौदा कॉलेज में हुई थी, लेकिन बाद में धार कॉलेज में पदस्थापना हो गई।
4 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था
आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी खुद को इस ट्रांसफर का “व्यवस्थापक” बताते हुए बदले में 4 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही एक लाख रुपये ले चुका था और बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते मौके से पकड़ा
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप टीम बनाई गई। मंगलवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को धामनोद बायपास स्थित मधुबन ढाबे पर बुलाया।
रासायनिक परीक्षण पॉजिटिव मिला
पहले से सादी वर्दी में लोकायुक्त की टीम तैनात थी। जैसे ही आरोपी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की किश्त ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें रासायनिक परीक्षण पॉजिटिव मिला।
मामला दर्ज
इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान ने किया। टीम में कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक रामेश्वर निगवाल, आरक्षक आशीष नायडू, प्रभात मोरे शामिल रहे।
लोगों से अपील
लोकायुक्त संगठन ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम नागरिक रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों की शिकायत सीधे लोकायुक्त कार्यालय में कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!