लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
कृषि भूमि के सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने वाले एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने आरोपी पटवारी को किसान से 6 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कृषि भूमि के सीमांकन के लिए दिया था आवेदन
जानकारी के अनुसार तुकेड़ा गांव निवासी किसान रामखिलाड़ी चौहान ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान ने बताया कि उसने 15 मई 2026 को अपनी कृषि भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था।
10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी
आरोप है कि हल्का पटवारी हिमांशु तोमर ने सीमांकन करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पैसे नहीं देने पर काम नहीं करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम 6 हजार रुपये में तय हुई।
शिकायत सही पाई गई
आरोपी ने किसान को 20 मई को पैसे लेकर आने के लिए बुलाया था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
ट्रैप टीम गठित की
इसके बाद डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने मालनपुरा क्षेत्र में नहर किनारे सड़क पर जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी हिमांशु तोमर ने किसान से 6 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू
गिरफ्तार आरोपी हिमांशु तोमर, तुकेड़ा हल्का में पदस्थ पटवारी है और ग्वालियर के शिंदे की छावनी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!