खबर
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है, जहां जबलपुर लोकायुक्त टीम ने विकासखंड अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस एवज में मांगी थी रिश्वत
आरोपी कर्मचारी जीवन निर्वाह भत्ता जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के मुताबिक, धनोरा विकासखंड के सुनवारा क्षेत्र स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ चपरासी देवेंद्र कुमार सिरसाम ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़, विकासखंड छपारा में कार्यरत थे, जहां किसी कारणवश उन्हें 14 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

32 हजार रुपए रिश्वत मांगी
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें करीब 1.65 लाख रुपए जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में मिलने थे। राशि जारी करवाने के लिए जब वे धनोरा विकासखंड अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 अरुण कुमार कमरे के पास पहुंचे, तो आरोपी ने फाइल आगे बढ़ाने के बदले 32 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त टीम ने बिछाया जाल
शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। बाद में आरोपी 25 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। तय योजना के अनुसार बुधवार को लोकायुक्त की टीम ने विकासखंड कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार कमरे को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इनकी रही भूमिका
यह ट्रैप कार्रवाई लोकायुक्त डीजीपी योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया और जबलपुर लोकायुक्त की टीम शामिल रही।

मामला दर्ज
लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोगों से अपील
लोकायुक्त इकाई ने साफ कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत लोकायुक्त कार्यालय को दें।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 4 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 4 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 4 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 4 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 4 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 4 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 4 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 5 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 5 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 5 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 5 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 5 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 5 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 5 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 5 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 5 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 5 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 5 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!