लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए खालवा क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की एक पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
50 हजार रुपए की मांग की थी
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष कोचले, जो खालवा के लखनपुर बंदी सेक्टर में पदस्थ हैं, ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरन वाड़िबा से नियुक्ति के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत इंदौर स्थित लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की।
शिकायत सही पाई, ट्रैप बिछाया गया
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 24 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। ग्राम पंचायत रोशनी में कार्रवाई करते हुए आरोपी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में टीआई प्रतिभा तोमर, आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा सहित आरक्षक शैलेंद्र सिंह बघेल, चेतन सिंह परिहार, कृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक प्रियंका लोधी और अनीता प्रजापति शामिल रहे। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!