खाद्य विभाग की कार्रवाई: बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर किया जब्त; रातभर डेयरियों पर की छापेमारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मिलावटी और संदिग्ध पनीर की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया।
प्रयोगशाला भेजे पनीर के नमूने
इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई गई है। विभाग की टीम ने जब्त पनीर के नमूने लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।
देर रात से सुबह तक चला जांच अभियान
आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देर रात जैन डेयरी, कोलार का निरीक्षण किया। इसके बाद तड़के न्यू कृष्णा डेयरी, नादरा बस स्टैंड और नेशनल डेयरी समेत कई स्थानों पर जांच की गई।
275 किलो पनीर किया जब्त
सुबह करीब 4 बजे से रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड और आईएसबीटी क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान कुछ जगहों पर पनीर की गुणवत्ता और उसके स्वरूप को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद नियमानुसार करीब 275 किलो पनीर जब्त किया गया।
रिपोर्ट आने से पहले एनालॉग पनीर नहीं माना
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त पनीर को फिलहाल एनालॉग पनीर घोषित नहीं किया गया है। इसके नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही इसकी संरचना और गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकलेगा।
कार्रवाई की जाएगी
विभाग यह भी जांच कर रहा है कि कहीं किसी वैकल्पिक या वनस्पति वसा आधारित उत्पाद को पनीर के नाम पर तो नहीं बेचा जा रहा था। यदि जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
D-Mart Ready सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी नजर
एनालॉग पनीर की बिक्री और सप्लाई पर रोक के बाद विभाग ने निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है। भोपाल की डेटा कॉलोनी स्थित D-Mart Ready का भी निरीक्षण कर पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए।
निगरानी की जा रही
टीम ने उत्पादों की लेबलिंग, पैकेजिंग, निर्माण, बिक्री से जुड़े दस्तावेज और गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा Blinkit, D-Mart, Flipkart और Reliance Mall जैसे ई-कॉमर्स और संगठित रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!