खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही कुल्फी फैक्ट्री की सील; 29 नमूने जांच को भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ हालातों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो दिन तक शहरभर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 29 खाद्य नमूने जांच के लिए, लिए गए।
नोटिस थमाए गए
कई जगह गंभीर लापरवाही सामने आने पर नोटिस थमाए गए, जबकि एक यूनिट को तत्काल बंद कर दिया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई धार रोड स्थित मां इंटरप्राइजेज पर हुई, जहां “बॉम्बे चौपाटी” ब्रांड के नाम से कुल्फी, आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट का निर्माण किया जा रहा था।
वैध फूड लाइसेंस तक मौजूद नहीं था
जांच में सामने आया कि यहां वैध फूड लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। सिर्फ स्टोरेज का पुराना रजिस्ट्रेशन दिखाकर उत्पादन और व्यापार किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान हालात बेहद चिंताजनक पाए गए।
गंभीर अनियमितताएं सामने आई
कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा मानक जैसे कैप, ग्लव्स और एप्रोन के काम करते मिले। उत्पादन स्थल पर गंदगी, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट का अभाव और कुल्फी के सांचों को सीधे फर्श पर रखने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई।
आइस कैंडी से भी 5 नमूने लिए
विभाग ने यहां से 8 सैंपल जब्त कर यूनिट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।इसी कड़ी में बियाबानी क्षेत्र के पंकज आइस कैंडी से भी 5 नमूने लिए गए। कलेक्टर हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद राधिका फरियाली एंड सैंडविच का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल सुधारने के निर्देश दिए गए। यहां से साबूदाना खिचड़ी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
नमूने लिए गए
अभियान के दौरान श्री साईं डोसा भवन, चाइनीज वोक, एशिया 7 और मोम स्टेशन जूस जैसे प्रतिष्ठानों से भी इडली, चटनी, सॉस, पनीर, नूडल्स और जूस के नमूने लिए गए। एशिया 7 में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग न रखने पर विभाग ने नोटिस जारी किया।
खाद्य सामग्री जांच के लिए भेजी गई
इसके अलावा उपभोक्ता शिकायत पर ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर सूजी और मैदा के सैंपल लिए गए। समोसा निक, फ्रायो डीप और डॉक्टर जोश जैसे प्रतिष्ठानों से भी विभिन्न खाद्य सामग्री जांच के लिए भेजी गई।
फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल
पालदा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रसायनों की भी जांच की गई, जहां रिकॉर्ड सही पाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!