कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा एक्शन: X अकाउंट हुआ बंद; इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के एक बयान के विरोध में शुरू हुई ऑनलाइन मुहिम “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई इस डिजिटल कैंपेन को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही थी।
अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई
अब एक्स प्लेटफॉर्म पर पार्टी का अकाउंट खोलने पर “लीगल डिमांड के चलते अकाउंट विदहेल्ड किया गया है” का संदेश दिखाई दे रहा है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पहले अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई। जब ऐसा नहीं हो पाया तो अकाउंट को बंद कर दिया गया।
उनके अनुसार एक्स पर पार्टी के करीब 1.6 लाख फॉलोवर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर यह संख्या 13 मिलियन से अधिक पहुंच चुकी है।
कैसे शुरू हुआ अभियान?
कॉकरोच जनता पार्टी नाम से यह ऑनलाइन अभियान 16 मई को शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। आरोप है कि बेरोजगार युवाओं को लेकर दिए गए बयान में “कॉकरोच” शब्द के इस्तेमाल के बाद विरोध शुरू हुआ।
बड़ी संख्या में लोग जुड़ते चले गए
इसी के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि “क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं?” देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से ऑनलाइन कैंपेन शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ते चले गए।
सेलिब्रिटीज का भी समर्थन मिलने लगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब छह लाख लोगों ने इस अभियान से खुद को जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सोशल मीडिया पर इस अभियान को कई राजनीतिक चेहरों और सेलिब्रिटीज का भी समर्थन मिलने की चर्चा है।
कौन हैं अभिजीत दीपके?
30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट बताए जाते हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल रणनीति तैयार करने का काम कर चुके हैं।
CJP की प्रमुख मांगें
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट और मेनिफेस्टो भी जारी किया गया है। इसमें कई राजनीतिक और संवैधानिक मांगें रखी गई हैं, जिनमें चीफ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा न भेजने की व्यवस्था। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण।
दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक। राजनीतिक जवाबदेही बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। फिलहाल एक्स अकाउंट बंद होने के बाद यह अभियान और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!