नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: 6 कांवड़ यात्री डूबे; गोताखोरों ने तत्काल शुरू किया बचाव अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह।
श्रावण माह में नर्मदा स्नान और कांवड़ यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सोमवार को नावघाटखेड़ी नर्मदा घाट पर बड़ा हादसा टल गया। अलग-अलग दो घटनाओं में नर्मदा के गहरे और तेज बहाव वाले पानी में डूब रहे छह कांवड़ यात्रियों को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे
पहली घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। इंदौर से आए दो कांवड़ यात्री स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोर बाबूलाल मंगले ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और ट्यूब की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गोताखोरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया
कुछ ही देर बाद इंदौर के चार अन्य कांवड़ यात्री भी स्नान करते समय गहरे पानी में पहुंच गए। उन्हें डूबता देख स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस तरह कुछ ही समय के अंतराल में दो घटनाओं में छह लोगों की जान बचाई गई।
तेज बहाव और अचानक बढ़ जाती है गहराई
गोताखोर बाबूलाल मंगले ने बताया कि श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को लगातार गहरे पानी में जाने से रोका जाता है, लेकिन कई लोग उत्साह में नदी के अंदर तक चले जाते हैं। नर्मदा का बहाव कई स्थानों पर तेज है और कुछ दूरी पर अचानक गहराई बढ़ जाती है। इससे संतुलन बिगड़ने पर हादसे की स्थिति बन जाती है।
बिना आधुनिक उपकरणों के करते हैं रेस्क्यू
ओंकारेश्वर, खेड़ीघाट और नावघाटखेड़ी क्षेत्र के स्थानीय गोताखोर वर्षों से नर्मदा में डूबने वाले लोगों की जान बचाते आ रहे हैं। कई बार उन्हें बिना आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के ही तेज बहाव में उतरना पड़ता है। ट्यूब जैसे सामान्य साधनों के सहारे वे रेस्क्यू करते हैं। डूब रहा व्यक्ति घबराहट में गोताखोर को पकड़ लेता है, जिससे बचावकर्ता की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
गोताखोरों को सुरक्षा उपकरण देने की मांग
वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नर्मदा घाटों पर बचाव कार्य करने वाले स्थानीय गोताखोरों के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोताखोरों को विधिवत नियुक्त कर जीवन बीमा, लाइफ जैकेट, रस्सियां, मोटरबोट और अन्य आधुनिक बचाव उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
गोताखोरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी
इसके साथ ही उन्हें नियमित प्रशिक्षण देने और घाटों पर गहरे पानी की सीमा चिन्हित करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि दूसरों की जान बचाने वाले गोताखोरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। घाटों पर चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित बचाव दल की तैनाती से ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।
संबंधित समाचार

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का खुलासा:एमडी ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!