चलते-चलते जल गई लग्जरी कार: देखते ही देखते बन गई आग का गोला; बाल-बाल बचे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भीषण गर्मी के बीच एक लग्जरी कार में आग लगने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। खाचरौद क्षेत्र के बरलाई रोड पर रविवार को एक ऑडी Q5 अचानक धू-धू कर जल उठी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महंगी कार आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के निंबाहेड़ा निवासी लक्ष्यराज सिंह राठौड़ अपने एक साथी के साथ खाचरौद के ग्राम अर्जला रिश्तेदारी में आ रहे थे। दोनों बिना रुके लगातार सफर कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार से धुआं निकलता दिखा। स्थिति भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और बोनट खोलकर जांच की, तभी अचानक आग भड़क उठी।
आग लगते ही दोनों युवक तुरंत कार से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक लगातार ड्राइव करने के कारण कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। डीजल से भरी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कार में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!