खबर
टॉप न्यूज

लव जिहादी कनपटी पर पिस्टल रख, एमडी ड्रग्स पिलाकर करते थे हिंदू युवती से दुष्कर्म: वीडियो से ब्लैकमेल, शोषण करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

01 दिसंबर 2025, 2:48 pm
शेयर करें:
लव जिहादी कनपटी पर पिस्टल रख, एमडी ड्रग्स पिलाकर करते थे हिंदू युवती से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
कट्टरपंथी लव जिहादियों के हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक, आर्थिक और मानसिक शोषण, ब्लैकमेल, ड्रग्स का नशा और धर्मांतरण जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। श्री राजपूत करणी सेना के कार्यालय पहुंची एक हिंदू युवती ने बताया दो मुस्लिम युवकों ने खुद को हिंदू बताते हुए प्रेमजाल में फंसाकर शोषण किया, धन ऐंठा। धमकियां दी और ड्रग्स पिलाया फिर दुष्कर्म कर अंतरंग पलों के फोटो- वीडियो बना लिए। पांच लाख रुपए से ज्यादा ऐंठे। मामला सामने आने के बाद करणी सेना के मानसिंह राजावत, नितिनसिंह ठाकुर और अन्य कार्यकर्ताओं ने लव जिहादी आमिर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर उसपर केस दर्ज कराया।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक आईटी सेक्टर में नौकरी करने वाली 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर मोहित उर्फ मोहम्मद सुफियान इरशाद अंसारी निवासी श्रीनगर और अमर उर्फ आमिर अली उर्फ गोल्डन निवासी मजिस्ट्रेट नगर इलियास कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्जकर आमिर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मोहित उर्फ़ सूफियान फर्जी पासपोर्ट पर सऊदी अरब भाग गया।

पीड़िता ने बताया दोनों आरोपियों ने अलग-अलग नाम बताकर दोस्ती की, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, एमडी ड्रग्स देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अमानवीय अत्याचार किए। पीड़िता ने बताया कि 2021 में उसकी कैफे पर एक अन्य लड़की के ज़रिए दोस्ती मोहित उर्फ सूफियान से हुई थी। शुरुआत में उसने अपना नाम मोहित बताया पर बाद में पता चला असली नाम मोहम्मद सूफियान इरशाद अंसारी है। उसने धीरे-धीरे करीबी बढ़ाई। 06 मार्च 2022 को मैं उसके फ्लैट महालक्ष्मी नगर गई थी। वहां सूफियान ने जबरदस्ती गंदी हरकतें शुरू कर दीं। मना करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाए।

विरोध किया तो बोला फोटो व वीडियो बना लिए हैं। शिकायत की तो सब वायरल कर देगा। डरकर चुप रही। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन संबंध बनाए और उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। करणी सेवा के मानसिंह राजावत ने बताया लव जिहादी आमिर का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें कई तरह की इंपोर्टेड पिस्तौलों के साथ आरोपियों के वीडियो मिले हैं। जो पुलिस को सौंपे हैं।
5 लाख रुपए, गहने: पीड़िता ने बताया सूफियान ने ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए और गहने ले लिए। उसके दोस्तों ने भी पैसे वसूले। सूफियान अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल लेकर वीडियो डालता था और लड़कियों को धमकाकर अपने बस में करता था।

आमिर उर्फ गोल्डन ने किया अमर बताकर दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया सूफियान ने एक पार्टी में अमर उर्फ आमिर उर्फ गोल्डन को अमर बताकर दोस्ती करवाई थी। बाद में पता चला वह भी फर्जी नाम का उपयोग कर रहा था और आपराधिक इतिहास है। 2025 में जब पीड़िता को असली नाम पता चला और बातचीत बंद कर दी तो आमिर धमकाने लगा। 23 जुलाई 2025 को उसने मुझे साकेत रोड बुलाया।

होटल श्री कृष्णा पैलेस में नकली आधार कार्ड लगाकर कमरा बुक किया था। वहां कहा मुझे पसंद करता है और रिश्ता रखना चाहता है। मना करने पर बोला सूफियान के मोबाइल में मेरे वीडियो हैं। रिश्ता नहीं रखा तो सबको बता देगा। फिर उसने जबरन मेरे साथ संबंध बनाए। ऐसा कई बार किया। वीडियो के नाम पर दबाव बनाता था। ड्रग्स के कारोबार से भी जुड़ा है। कई बार मारपीट कर चुका है। धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए मजबूर करता रहा, उसकी एक्टिवा एमपी09 यूवाय 0453 भी हड़प ली, लगभग 1 लाख रुपए ले चुका है। पीड़िता ने खुलासा फर्स्ट को बताया आरोपी पिस्टल लोड कर उसकी कनपटी पर रखकर धमकाता था। कई बार एमडी ड्रग्स का नशा करवाता था और उसी हालत में गलत काम करता था।

सूफियान जबरन बना बाप
करणी सेना के मानसिंह राजावत ने बताया लव जिहादी सूफियान और आमिर कई लड़कियों के साथ गलत कर चुके है। सूफियान ने तीन साल तक एक युवती के साथ दुष्कर्म किया, नतीजतन लड़की को बच्चा भी हुआ। धमकाकर रिपोर्ट दर्ज न करवाने पर मजबूर किया। पिस्टल की नोक पर उसकी हत्या की धमकी दी। संगठन से उसका संपर्क हुआ है जल्द जिहादियों पर एक और मुकदमा दर्ज करवाएंगे। यह मामला सामने आने के बाद सूफियान पासपोर्ट बनवाकर सऊदी अरब भाग चुका है। जांच में सामने आया सूफियान पर एनडीपीएस, मारपीट और अन्य गंभीर केस दर्ज थे, इसलिए फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया और दो महीने पहले सऊदी अरब चला गया। पुलिस उसके यात्रा दस्तावेज़ खंगाल रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 5 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 6 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 6 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 6 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 6 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 6 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 6 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 7 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 7 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 7 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!