खबर
Top News

भाजपा नेताओं का करीबी है लव जिहादी दराब खान: दोपहिया वाहन; कार शोरूम और होटल से होने वाली कमाई से फांसते हैं हिंदू लड़कियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
भाजपा नेताओं का करीबी है लव जिहादी दराब खान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नक्षत्र औरा फार्म हाउस से पकड़े गए लव जिहादी दराब खान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। महेश्वर रहवासियों के मुताबिक दराब खान को खरगोन के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र राठौर का संरक्षण है। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र राठौर का भाई जयसिंह राठौर इंजीनियर है और दराब खान ठेकेदार। जयसिंह सड़क और पुल बनाने के काम दराब खान को देता रहा है, दोनों पार्टनरशिप में काम करते हैं।

दराब और उसका भाई इरशाद खान महेश्वर में दोपहिया और चार पहिया वाहन का शोरूम भी संचालित करते हैं। दराब खान की महेश्वर में होटल अतिथि और उसके भाई की रत्नम होटल है, अतिथि होटल में अवैध गतिविधियों का रहवासियों द्वारा विरोध करने के बाद दराब ने झूठा दावा किया होटल बेच दिया है, जबकि होटल का संचालन उसके ही परिजन करते हैं।

लोगों को धोखा देने के इरादे से दराब और उसका भाई इरशाद अपने संस्थानों के हिंदू नाम रखते हैं। उनके वाहनों के शोरूम के नाम भी मां नर्मदा और मां रेवा हैं, वहीं होटल का नाम रत्नम है।

सूत्रों के मुताबिक होटल रत्नम में अय्याशी के लिए अलग-अलग शहरों से लड़कियां बुलाई जाती रही हैं। होटल में सजने वाली अय्याशी की महफिलों में कुछ भाजपा नेता भी शामिल होते रहे है। होटल और वाहन शोरूम की कमाई से दराब और उसका भाई इरशाद हिंदू लड़कियों को फंसाते रहे है।

महेश्वर में दराब के भाई इरशाद का कांड होने के बाद दराब खान इंदौर में रह रहा है, यहां अलग अलग क्लब और पब में जाकर हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाने का काम भी करता रहा है।

मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर झाड़ता है रौब
लव जिहादी दराब खान के मंत्री कुंवर विजय शाह और तुलसी सिलावट के साथ के फोटो खुलासा फर्स्ट के हाथ लगे है। दोनों फोटो में वह एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रहा है, जिससे प्रतीत होता है फोटो संभवतः भोपाल के होंगे, जहां मंत्रियों के बंगले पर जाकर दराब ने फोटो क्लिक करवाया होगा। ये फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दराब खान महेश्वर और इंदौर में परिचितों पर मंत्रियों का करीबी होने का रौब भी झाड़ता है। महेश्वर के लोगों के मुताबिक

खरगोन भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर मंत्री कुंवर विजय शाह को जीजा बोलता है, उनकी पत्नी से राखी बंधवाता है, इस वजह से दराब खान की शाह से थोड़ी नजदीकी भी है।

अधिकारियों को जानकारी तक नहीं
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दराब खान को पकड़कर लसूड़िया पुलिस के सुपुर्द किया था। थाने से उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर उसे एसीपी विजय नगर पराग सैनी की कोर्ट में पेश किया गया था। जमानत दी गई या जेल भेजा गया इसकी जानकारी खुद एसीपी पराग सैनी को भी नहीं है। उनका दावा है कोर्ट में कई अपराधी पेश होते है, किसका क्या होता है याद नहीं रहता, उसका क्या हुआ, चेक करना पड़ेगा। वहीं लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके थाने के अपराधी को जेल भेजा गया या जमानत दी गई।


संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 5 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 5 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 6 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 6 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 6 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 6 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 6 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 6 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 6 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 6 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 6 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 6 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 6 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 6 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 6 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 7 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 7 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 7 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!