युवक की आत्महत्या में प्यार, धोखा या साजिश?: मां बोली मेरे बेटे को फंसाया; दूसरी चाभी और प्रेमिका की एंट्री ने खड़े किए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों खजराना में एक युवक की मौत ने प्यार, धोखे और साजिश की ऐसी कहानी को जन्म दिया है, जिसने पूरे मामले को रहस्य और आरोपों के भंवर में डाल दिया है। पुलिस इसे एकतरफा प्रेम में खुदकुशी बता रही है, तो मां इसे सुनियोजित साजिश कहकर सवाल खड़े कर रही है। आरोप है कि यह मामला केवल प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि धोखे, दबाव और साजिश से जुड़ा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दौलतबाग, खजराना निवासी अल्बक्ष की लाश घर में मिली थी। मां रजिया शाह के मुताबिक साल 2014 में पति से अलग होने के बाद वह इकलौते बेटे अल्बक्ष और तीन बेटियां के साथ रही थी। अल्बक्ष का अशरफ नगर की जोया से प्रेम संबंध था।
इस रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके थे। आरोप है कि युवती के पिता और चाचा ने अल्बक्ष के साथ मारपीट तक की थी, लेकिन इसके बावजूद वह उससे अलग नहीं होना चाहता था। मौत से पहले अल्बक्ष ने एक वीडियो बनाकर जोया के प्रति प्यार का इजहार किया और फांसी लगा ली।
मां का दावा है कि यह केवल एकतरफा कहानी नहीं है। बेटे की मौत के बाद जोया का व्यवहार संदिग्ध था। वह अन्य युवकों के संपर्क में भी रहती थी। जब भी वह किसी और के साथ होती, तो अल्बक्ष का नंबर ब्लॉक कर देती थी, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहा और युवक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
घटना वाले दिन अल्बक्ष घर में अकेला था। उसकी बहन नानी के यहां गई हुई थी। इसी दौरान उसे घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। अस्तपाल ले जाने पर जोया एक अन्य युवक के साथ पहुंची थी। उसके पास फ्लैट की दूसरी चाभी भी थी और वह अपने साथी के साथ उस चाबी को लेकर बातचीत कर रही थी। इससे मामला संदिग्ध हो गया है।
खुदकुशी से कुछ समय पहले अल्बक्ष ने युवती की लोकेशन चेक की थी, जो एक होटल में मिली थी। इसके बाद से वह और अधिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस ने केस में गंभीरता दिखाने के बजाय न केवल सिर्फ पीएम करवाकर औपचारिकता पूरी की बल्कि उल्टा अल्बक्ष पर ही नशा बेचने और सेवन करने जैसे आरोप लगाकर मामले का रुख बदलने की कोशिश की है।
खजराना टीआई मनोज सेंधव का कहना है कि जिस लड़की का जिक्र किया जा रहा है, वह नाबालिग है। मामला एकतरफा प्रेम का लगता है। फिर भी परिजनों के बयानों के आधार पर जांच जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!