गणपति बप्पा को लगा महाभोग: परंपरागत तिल चतुर्थी मेले का हुआ शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
माघ माह की तिल चतुर्थी के पावन अवसर पर खजराना गणेश मंदिर पर मंगलवार को भक्त मंडल की ओर से सवा लाख तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग भगवान गणेश को समर्पित किया गया। साथ ही ध्वजा पूजन के साथ परंपरागत तीन दिवसीय मेला भी प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोग समर्पित
मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. जयपाल, पं. आधार और पं. धर्मेन्द्र भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोग को बप्पा के दरबार में समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त एवं मंदिर समिति प्रशासक क्षितिज सिंघल तथा महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।
स्वर्ण आभूषण पहनाकर सजाया गया
भगवान श्रीगणेश और उनके परिवार को स्वर्ण आभूषण पहनाकर सजाया गया। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच और पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि इससे पहले ध्वजा पूजन और महाआरती भी आयोजित की गई थी।
आगामी दिनांक 7 जनवरी को गणेश जी को गोंद के लड्डू, जबकि 8 जनवरी को उड़द के लड्डू का भोग लगाया जाएगा।
72 घंटे में तैयार किए सवा लाख लड्डू
खजराना गणेश मंदिर परिसर में खेमजी महाराज हलवाई के नेतृत्व में 40 रसोइयों की टीम ने 72 घंटे सतत मेहनत कर सवा लाख तिल-गुड़ के लड्डू बनाए।
लड्डू निर्माण में लगभग 1250 किलो तिल, 550 किलो मूंगफली दाना (सिंका हुआ) और 1050 किलो देसी गुड़ का उपयोग किया गया।
चतुर्थी व्रत और चंद्रोदय का समय
चतुर्थी व्रत चंद्रोदय के दर्शन-पूजन से पूर्ण होता है। इस वर्ष चंद्रोदय रात्रि 9:04 बजे होगा। तिथि की शुरुआत सुबह 8:20 बजे हुई और यह 7 जनवरी को सुबह 6:53 बजे समाप्त होगी। आज का दिन सर्वार्थसिद्धि योग में आता है, जिससे सभी के लिए शुभ प्रभाव की संभावना है।
भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
भव्य सजावट: मंदिर परिसर फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया।
मेला और दुकानें: बच्चों के लिए झूले-चकरी और विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं।
भीड़ प्रबंधन: दर्शन की व्यवस्था महाकाल मंदिर की तर्ज पर व्यवस्थित की गई है, पुलिस और स्वयंसेवक तैनात हैं।
तकनीकी सुविधाएं: दान के लिए QR कोड और अपडेटेड वेबसाइट/मोबाइल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!