बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा: किसान कांग्रेस नेता के घर मिला लाखों की शराब का स्टॉक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
सिरोंज में बुधवार को उस समय बड़ा खुलासा हुआ, जब होम लोन की बकाया किस्तों के चलते मकान सील करने पहुंची बैंक टीम की कार्रवाई के दौरान एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अंकित भार्गव के घर से 55 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 4.30 लाख रुपए बताई जा रही है।
बैंक की कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी इमलानी रोड स्थित अंकित भार्गव के मकान पर होम लोन की बकाया किस्तें नहीं चुकाने के कारण सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान घर में बड़ी मात्रा में शराब रखे होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
55 पेटी शराब जब्त, आरोपी हिरासत में
सूचना मिलते ही सिरोंज पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर अंकित भार्गव को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई और किस उद्देश्य से घर में रखी गई थी।
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी पुलिस
सिरोंज पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा 30 जुलाई को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। इसमें जब्त शराब, जांच और आगे की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
कांग्रेस से जुड़े हैं अंकित भार्गव
अंकित भार्गव किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हैं और लंबे समय से कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे पार्टी के विभिन्न आंदोलनों और कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें भी मौजूद हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!