पूर्व डिप्टी सीएम पर जानलेवा हमला: अस्पताल में किए गए भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नांदेड़।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से वार किया। हमले में बादल के हाथ में चोट लगी है, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे बादल
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे। वह गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने तत्काल हमलावर को काबू कर लिया।
हाथ में चोट, अस्पताल में भर्ती
हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, जिसमें वह भी घायल हो गया। घटना के बाद सुखबीर बादल को उपचार के लिए यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
हमलावर हिरासत में, पूछताछ जारी
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक बड़े राजनीतिक नेता पर धार्मिक स्थल में धारदार हथियार से हमला होने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब घटना की पूरी कड़ी जोड़ने और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!