महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला: दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि कॉम्प्लेक्स में मंगलवार देर रात 27 वर्षीय डॉक्टर श्वेता ठाकुर पर उनके पुराने परिचित नवीन ने फायरिंग कर दी।
तीन राउंड फायर किए
पुलिस के मुताबिक, बातचीत के बहाने फ्लैट पर पहुंचे नवीन का डॉक्टर से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने तीन राउंड फायर किए।
इनमें से एक गोली श्वेता की कनपटी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गईं।
खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की
घटना के बाद नवीन ने भी खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसके शरीर के भीतर गोली मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
घायल हालत में उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
रात करीब 12 बजे फ्लैट पर पहुंचा था नवीन
गांधी नगर थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के अनुसार, श्वेता ठाकुर पतंजलि परिसर में रहती हैं और आरकेडीएफ कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं।
वह मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक, श्वेता करीब तीन दिन पहले अपने कजिन भाई अभिषेक ठाकुर के साथ गुजरात से भोपाल लौटी थीं।
मंगलवार रात लगभग 12 बजे नवीन बातचीत करने के लिए उनके फ्लैट पर पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बाद चलीं तीन गोलियां
पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद नवीन ने श्वेता पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली उनकी कनपटी को छूकर निकल गई, जिससे उन्हें चोट आई।
फायरिंग के बाद नवीन ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया। उसके सीने और पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं।
हालांकि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में उसके शरीर के अंदर गोली मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पूरे पहलू की भी जांच कर रही है।
घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज
घटना के बाद नवीन को घायल अवस्था में मोतिया तालाब के सामने स्थित एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
पुलिस अस्पताल में उसकी मेडिकल स्थिति की जानकारी लेने के साथ घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।
एयर पिस्टल के इस्तेमाल की आशंका
थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में वारदात में एयर पिस्टल के इस्तेमाल की आशंका सामने आई है।
हालांकि हथियार की वास्तविक प्रकृति को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और हथियार की जांच शुरू कर दी है।
जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग में किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल हुआ था।
दूसरे युवक से रिश्ते के शक को लेकर विवाद की बात
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नवीन को कथित तौर पर शक था कि श्वेता किसी अन्य युवक के संपर्क में हैं।
पुलिस के मुताबिक, वह श्वेता पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
फिलहाल पुलिस पुराने संबंधों, विवाद की वजह, फायरिंग के पीछे के कारण और घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!