अरबों की विरासत पर फिर कानूनी घमासान: सिंधिया परिवार का समझौता नई आपत्ति में फंसा; बड़ी बुआ की बेटी ने ठोका दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
देश के चर्चित सिंधिया राज परिवार की अरबों रुपये की पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तैयार हुआ आपसी समझौता (राजीनामा) एक बार फिर कानूनी पेंच में उलझ गया है। मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) में हुई सुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना ने संपत्ति बंटवारे पर आपत्ति दर्ज कराते हुए अपने अधिकार का दावा पेश किया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त तय की है।
समझौते के बीच नई आपत्ति से बदला मामला
लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में हाल ही में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा तैयार कर अदालत में पेश किया था। माना जा रहा था कि वर्षों पुराना विवाद समाप्त हो जाएगा, लेकिन प्रतिमा देवी राना की आपत्ति के बाद मामला फिर उलझ गया है।
मौसियों ने मांगा जवाब देने का समय
प्रतिमा देवी राना की ओर से दायर आपत्ति का जवाब देने के लिए उनकी तीनों मौसियों वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे ने अदालत से समय मांगा। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 17 अगस्त निर्धारित कर दी।
पहले 'एक्स-पार्टी', अब फिर कोर्ट पहुंचीं
मूल सिविल वाद में दिवंगत पद्मावती राजे की दोनों बेटियों कनिका देवी सिंह और प्रतिमा देवी राना को पक्षकार बनाया गया था। हालांकि, पूर्व में सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण दोनों को 'एक्स-पार्टी' (एकपक्षीय) घोषित कर दिया गया था।
अब प्रतिमा देवी राना ने अदालत में आवेदन देकर दोबारा मामले में शामिल होने और पैतृक संपत्ति में अपना वैधानिक हिस्सा देने की मांग की है।
क्यों अहम है यह आपत्ति?
प्रतिमा देवी का कहना है कि उनकी मां पद्मावती राजे भी सिंधिया परिवार की पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदार थीं। ऐसे में उनकी बेटियों को समझौते से बाहर रखकर तैयार किया गया राजीनामा कानूनी रूप से अधूरा और विवादित है। यही कारण है कि अब पूरे समझौते पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अरबों की संपत्ति का मामला
यह विवाद सिंधिया राज परिवार की अरबों रुपये की पैतृक संपत्तियों के बंटवारे से जुड़ा है। इस मामले में वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे पहले ही अपने हिस्से के अधिकार को लेकर सिविल कोर्ट में दावा पेश कर चुकी हैं।
संबंधित समाचार

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!