निगम परिसर में नेता प्रतिपक्ष और आईएएस आमने-सामने: ‘आप न्याय नहीं कर रहे’; अफसर बोले- ‘मुझे बंदी बना रही हैं क्या’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम परिसर में गुरुवार को गुमटी हटाने की कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट और निगम अपर आयुक्त व आईएएस आकाश सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। मिमरोट ने आरोप लगाया कि निगम चुनिंदा स्थानों पर ही गुमटियां हटा रहा है, जबकि राजनीतिक संरक्षण वाली गुमटियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। बहस इतनी बढ़ गई कि आकाश सिंह ने मिमरोट से कहा- ‘आप बदतमीजी मत कीजिए, क्या आप मुझे बंदी बना रही हैं?’
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मिमरोट के साथ मौजूद कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अधिकारी के घेराव की चेतावनी दी।
‘पूरे शहर की गुमटियां हटाइए, तभी होगा न्याय’
मिमरोट ने आकाश सिंह को रोककर गुमटी हटाने की कार्रवाई पर बात करनी चाही। उन्होंने कहा कि निगम न्याय नहीं कर रहा है और कार्रवाई सभी जगह समान रूप से होनी चाहिए।
आकाश सिंह ने कहा कि उन्हें तत्काल जाना है और बाद में इस विषय पर बात करेंगे। उन्होंने मिमरोट के बातचीत के तरीके पर भी आपत्ति जताई। इस पर मिमरोट ने कहा कि पूरे शहर में कार्रवाई कीजिए और राजनीतिक संरक्षण में चल रही गुमटियों को भी हटाइए।
बहस के दौरान मिमरोट ने कहा- ‘मैं आपको जाने नहीं दूंगी, पहले मेरी बात सुनिए और न्याय कीजिए।’ इस पर आकाश सिंह ने सवाल किया कि क्या उन्हें बंदी बनाया जा रहा है।
मिमरोट ने जवाब दिया कि वह उन्हें बंदी नहीं बना रही हैं, बल्कि अपनी बात सुनने और समान कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं।
‘लिस्ट दे दीजिए, कार्रवाई के लिए बोलूंगा’
बहस के दौरान आकाश सिंह ने कहा कि कार्रवाई को लेकर वे नीचे अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने मिमरोट से भी कहा कि जिन स्थानों पर कार्रवाई की मांग है, उनकी सूची उपलब्ध करा दें, उस पर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
मिमरोट ने आरोप लगाया कि गरीब और युवाओं की गुमटियां हटाई जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि रोजगार छीनकर क्या निगम उन्हें गलत रास्ते पर जाने के लिए मजबूर करना चाहता है। इसके बाद आकाश सिंह वहां से चले गए।
कांग्रेस नेताओं ने दी घेराव की चेतावनी
आकाश सिंह के जाने के बाद मिमरोट के साथ मौजूद कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि निगम प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा और गुमटी हटाने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समान रूप से कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारी का घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस बोली- चार साल के काम पर महापौर करें बहस
इधर, नगर निगम परिषद के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निगम प्रशासन और महापौर पर कई आरोप लगाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर को शहर के विकास कार्यों पर खुली बहस की चुनौती दी।
चौकसे ने निगम को भ्रष्टाचार का गढ़ बताते हुए भागीरथपुरा और बावड़ी हादसे जैसे मामलों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर घटनाओं और कथित भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े अधिकारियों-कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय नहीं की गई।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!