विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज: आंसू गैस के गोले दागे; वाटर कैनन चलाई, पूर्व JPSC अध्यक्ष गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रांची।
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे हजारों छात्र सोमवार को विधानसभा के पास पहुंच गए। छात्रों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध जताया
झड़प में चार लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध जताया। पुलिस ने कंटीले तारों से की गई बैरिकेडिंग के जरिए छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों की ओर से पानी की बोतल और चप्पलें फेंके जाने की भी जानकारी है।
पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते गिरफ्तार
इधर, झारखंड CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में CID उनसे पहले भी कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी। आरोपों की जांच के दौरान उनके और अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।
विधानसभा की 6 लेयर सुरक्षा
छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए विधानसभा परिसर के चारों ओर 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने पहले ही विधानसभा के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।
9 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्रनाथ महतो
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में पहुंचे। वे पिछले 9 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। छात्रों की प्रमुख मांग परीक्षा प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के साथ भर्ती परीक्षाओं को लेकर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
भाजपा विधायक भी धरने पर बैठे
छात्रों के समर्थन में भाजपा विधायक भी मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। छात्रों का आंदोलन अब 17वें दिन में प्रवेश कर गया है और छह छात्र भूख हड़ताल पर बताए जा रहे हैं।
बातचीत से नहीं निकला समाधान
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सरकार और छात्रों के बीच पहले हुई बातचीत भी समाधान तक नहीं पहुंच सकी थी। आंदोलन के बीच पूर्व JPSC अध्यक्ष की गिरफ्तारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!