खबर
Top News

सार्वजनिक बगीचे में जैन संत का अंतिम संस्कार: रात में पुलिस ने अनुमति से किया था इनकार; सुबह रहवासियों ने जताया विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 12:30 pm
शेयर करें:
सार्वजनिक बगीचे में जैन संत का अंतिम संस्कार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में केसर बाग रोड स्थित आचार्य विद्यासागर बगीचे में बुधवार सुबह जैन संत के अंतिम संस्कार की सूचना से हड़कंप मच गया।

80 वर्षीय जैन संत का सार्वजनिक बगीचे के परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के रहवासी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि संत क्षेत्र में वर्षा योग (चातुर्मास) के लिए ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं।

रात में पुलिस से मांगी थी अनुमति
अन्नपूर्णा थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात जैन समाज के कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए अनुमति लेने थाने पहुंचे थे। उन्होंने सार्वजनिक उद्यान परिसर में अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने सार्वजनिक बगीचे में अंतिम संस्कार की अनुमति देने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, इसके बावजूद बुधवार सुबह बगीचे के परिसर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के रहवासी भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

रहवासियों ने जताया विरोध, पुलिस पहुंची
सार्वजनिक बगीचे में अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी फैलते ही स्थानीय रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। स्थिति की सूचना मिलने पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से चर्चा कर स्थिति को संभाला।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर घटना की जानकारी लेने के साथ पूरे मामले से नगर निगम को भी अवगत कराया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि पुलिस की अनुमति से इनकार के बावजूद सार्वजनिक उद्यान में अंतिम संस्कार कैसे किया गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 20 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 20 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 20 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 20 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 21 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 21 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 21 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 21 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 21 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 21 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 21 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 21 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 22 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 22 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 22 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 22 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 22 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!