खबर
Top News

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना: 8 बीघा जमीन ले ली; 20 लाख पकड़ाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 2:02 pm
शेयर करें:
जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना

^अन्य जमीन का झांसा दिया और 1.25 करोड़ रुपए निकाल लिए, बैंक पर साठगांठ का शक

^ आरटीजीएस से 50 लाख रुपए लिए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन के जादूगर केवल इंदौर के लोगों से ही लूटपाट नहीं कर रहे। सुदूर विदिशा के एक किसान को 15 करोड़ का चूना लगा दिया। किसान की इंदौर जिले के ग्राम धन्नड़ स्थित जमीन का सौदा किया और बदले में दूसरी जमीन दिलाने का झांसा देकर 20 लाख आरटीजीएस के माध्यम से पूनम कराड़े के खाते में एवं 50 लाख रुपए नकद अनिल कराड़े ने प्राप्त कर लिया।

इनके झांसे में आकर किसान ने दूसरी जमीन के लिए कोरे चेक भी दे दिए। जालसाजों ने न केवल उसकी मूल जमीन कब्जा ली, बल्कि दूसरी जमीन नहीं देते हुए दिए गए कोरे चेक में राशि भरकर व उसकी फर्जी साइन कर 1.25 करोड़ रुपए निकाल लिए। इस मामले में बैंक की भूमिका भी संदेहास्पद है।

मामला विदिशा के गल्ला मंडी निवासी उमाशंकर पिता वृंदावन दुबे का है। वहां के आईजी को की शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी राऊ तहसील के ग्राम धन्नड़ पटवारी हल्का नंबर 43 में तीन जमीन कुल 1.354 हेक्टेयर का सौदा अनिल पिता दगडू कराड़े व शीला पति जितेंद्र सेन निवासी स्कीम-136 से किया था।

सौदा करने के बाद शीला ने उन्हें 20 लाख रुपए दिए और कहा कि उनके पास इंदौर में ही एक जमीन है, वो ले लो। पैसों का एडजस्टमेंट कर लेंगे। उक्त भूमि की दलाली मांगीलाल चौधरी द्वारा की गई थी।

दूसरी जमीन का झांसा देकर उसने 27 अगस्त 2021 को विक्रय-पत्र निष्पादित करवा लिया। तीन जमीन में दूसरी जमीन उनके भाई प्रदीप दुबे की ग्राम धन्नड़ पटवारी हल्का नंबर 06, तहसील राऊ जिला इंदौर में आराजी सर्वे क्रमांक नंबर 375/1 रकबा 0.043 हेक्टेयर व 373/2/1/2 रकबा 0.784 हेक्टेयर कुल रकबा 0.827 हेक्टेयर थी, जिसका विक्रय-पत्र भी उसी दिन अनिल पिता दगडू कराड़े निवासी 588, गंगा बगीची, चंदन नगर मेनरोड के नाम से करवा लिया।

उमाशंकर दुबे का कहना है कि इसी दिन एक ही चेक क्र. 055316 के जरिये दो बार राशि देना दिखाया गया, जबकि ऐसा नहीं हुआ। विक्रय-पत्र पर मुझे जमीन मालिक न बताकर प्रदीप दुबे का भाई लिखा गया।

इसके बाद जो जमीन शीला ने बताई, उसके लिए अनिल कराड़े और शीला सेन ने मेरे आईसीआईसीआई बैंक के खाता क्र. 657401573010 के चेक क्र. 102878 से 10 लाख रुपए 9 सितंबर 2021 को अभिषेक चौधरी के एक्सिस बैंक के खाते में आरटीजीएस से, चेक क्र. 000101 से 9.90 लाख रुपए निकाल लिए गए।

चेक क्र. 102876 से 9.95 लाख रुपए 17 सितंबर 2021 को प्रेम लखानी ने नकद निकासी की। इसी तरह एक्सिस बैंक खाता क्र. 074717 से इसी दिन अनिल कराड़े ने राशि निकाली। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक खाता क्र. 657401573010 से चेक क्र. 102877 से 4 सितंबर 2021 को 5.05 लाख की नकद निकासी की गई व इसके अतिरिक्त विक्रय-पत्रों में लिखित चेकों के माध्यम से विक्रय-पत्र निष्पादन के पश्चात नकद निकासी की गई।

इस तरह अनिल कराड़े व शीला सेन के नाम पर जो चेक डले हुए थे, उनके द्वारा कुल 1.25 करोड़ रुपए की राशि मेरे बैंक खाते से इन लोगों ने अलग-अलग नाम से निकाल लिए।

राशि निकालने वालों में अनिल की पत्नी पूनम भी शामिल है। आरोपियों ने उमाशंकर दुबे के फर्जी हस्ताक्षर किए और राशि उन चेकों से निकाली, जो उनसे झूठ बोलकर ले लिए थे।

हस्ताक्षर मिलान व कॉल डिटेल की हो जांच
उमाशंकर दुबे ने आईजी को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि उक्त चेक पर किए गए हस्ताक्षर और मेरे हस्ताक्षरों का मिलान किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। शीला के पति जितेंद्र सेन, अनिल कराड़े, मांगीलाल चौधरी की कॉल डिटेल्स भी निकाली जाए।

झूठे आरोप में फंसाने की धमकी
उमाशंकर दुबे ने बताया आरोपियों से राशि मांगने पर डराया-धमकाया जा रहा है कि महिलाओं से झूठे आरोप लगवाकर फंसा देंगे। दुबे ने आरोप लगाया है कि विक्रय-पत्रों में जिन चेकों का उल्लेख किया गया था, वे विक्रय-पत्र निष्पादन के समय उन्हें नहीं दिए गए।

विक्रय-पत्र निष्पादन के बाद खरीदार द्वारा विक्रेता के खाते में राशि जमा कराई गई और बाद में फर्जी हस्ताक्षर कर वापस निकाल ली। इस पूरी प्रक्रिया के कारण उन्हें जमीन की वास्तविक प्रतिफल राशि प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जमीन की कीमत 15 करोड़ है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 13 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 13 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 13 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 13 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 13 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 13 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 13 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 13 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 14 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 14 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 14 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 14 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 14 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 14 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 14 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 14 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 14 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 14 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!