जमीन के जादूगरों की जिला प्रशासन को चुनौती: किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर के सहारे क्रिश्चियन कॉलेज ने प्रोग्राम के नाम पर वसूला लाखों का चंदा
Khulasa First
संवाददाता

अमित डेविड, विनय बाकलीवाल, हनी पांडे, शैलेश गर्ग इम्तियाज बेलिम, रवि गुप्ता, शैलू सेन ने रचा षड्यंत्र
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन की अफरातफरी करने वाली गैंग ने प्रिंसिपल अमित डेविड के साथ मिलकर 29 नवंबर को क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर के शामिल होने की झूठी ख़बर फैलाकर लाखों की चंदा वसूली कर ली और अब कह रहे हैं लीना चंदावरकर नहीं आ रहीं हैं। उनका स्वास्थ्य ख़राब है, जबकि असल में लीना चंदावरकर का आने का प्रोग्राम ही नहीं था।
इस सारे खेल के पीछे कॉलेज की जमीन की अफ़रातफ़री करने वाले बिल्डर और ब्रोकर शामिल हैं। कॉलेज की ज़मीन को लेकर हाईकोर्ट से याचिका ख़ारिज होने के बाद कलेक्टर ने ज़मीन वापसी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। दूसरी ओर बिल्डर, ब्रोकर और ज़मीन का सौदा करने वाले मिलकर कांलेज में बिना अनुमति अवैध आयोजन किशोर कुमार की पुण्यतिथि के नाम पर पहली बार कर रहें हैं।
पहले कभी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। लीना चंदावरकर के नाम के सहारे जिला प्रशासन से कॉलेज की जमीन बचाने के खेल में अनेक भू माफिया शामिल हो गए हैं जबकि इस कार्यक्रम में लीना चंदावरकर नहीं आ रहीं हैं।
लीना चंदावरकर के बयान लेने की मांग
अवैध आयोजन एंव जमीन सौदे को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत हो गई हैं। शिकायतकर्ता ने क्रिश्चियन कॉलेज जमीन घोटाले में लीना चंदावरकर की भूमिका की जांच करने के अलावा कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर उनके बयान दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप है प्रिंसिपल अमित डेविड ने लीना चंदावरकर के सहारे इंदौर क्रिश्चियन की जमीन का सौदा मुंबई के नामी बिल्डर को कर दिया है।
इस सौदे में लीना चंदावरकर को 1.25 करोड़ की राशि दी गई हैं। इसी बीच कलेक्टर ने ज़मीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दी हैं। ऐसे में क्रिश्चियन कॉलेज में किशोर कुमार के नाम का उपयोग कर खेला करने का षड्यंत्र रचा गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!