भूमाफिया ने गौरी नगर का सूचना बोर्ड पुतवाया: सरकारी व ग्रीन बेल्ट की जमीन बचाने की मुहिम; सिरपुर, विदुर नगर सहित दर्जनभर जगह लगे बोर्ड भी खतरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर और निगमायुक्त ने बड़े पैमाने पर सरकारी और ग्रीन बेल्ट की जमीन पर होने वाले निर्माणो पर रोक के लिए सिरपुर, विदुर नगर सहित करीब 12 स्थानों पर सूचना बोर्ड लगवाए। गौरी नगर में नाले किनारे सरकारी जमीन पर निगमकर्मी बोर्ड लगाकर जैसे ही लौटे, भूमाफिया ने पुतवा दिया। इससे निगम कार्रवाई पर सवालिया निशान लग गया है।
अवैध कॉलोनियां तेजी से बढ़ रही है। भूमाफिया ओर जमीन के जादूगर सरकारी जमीन व ग्रीन बेल्ट में भी धड़ल्ले से प्लॉट बेच रहे है। यही नही कई भूमाफियाओ ने प्लाट खरीदने वालो को बैंक से कर्ज दिलाना शुरु कर दिया है। इस तरह अबैध कॉलोनियो में लोग जीवरभर की पूंजी लगाकर मकान बना रहे हैं लेकिन सरकारी व ग्रीन बेल्ट की जमीन होने से उनके मकान कभी भी टूट सकते है।
आमजन को जमीन की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सिरपुर, विदुर नगर सहित करीब 12 स्थानो पर जमीन का चिह्नांकर कर बोर्ड लगवाए। निगम की यह कार्रवाई एक भूमाफिया को नगवार गुजरी और उसने बोर्ड लगाकर निगम टीम के जाते ही बोर्ड पुतवा दिया। इस घटना के खुलासे के बाद निगम अफसर भड़क गए है। भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यहां लगाए बोर्ड
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया सिरपुर, बिलावली, गौरी नगर, वार्ड 18 के आसपास, रेवती रेंज के आसपास, कबीटखेड़ी के आसपास की कॉलोनियों में बोर्ड लगाए हैं। इनमें से ज्यादातर सरकारी या ग्रीन बेल्ट की जमीन है। आम आदमी सस्ता प्लॉट लेने की खातिर जीवन की पूरी पूंजी निवेश कर देता है और कोई प्रोजेक्ट आता है तो उन्हें हटाना पड़ता है। इसलिए खरीदी-बिक्री पर ही रोक लगाई जा रही है। यहां प्लॉट काटने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, भूमाफिया बेखौफ
ऐसी चेतावनियों से भूमाफियाओं को फर्क नहीं पड़ा है। इसका खुलासा गौरी नगर में हुआ, जहां निगम द्वारा कॉलोनी विकास एवं भवन निर्माण अनुज्ञा जारी नहीं होने से किसी भी प्रकार का निर्माण/विकास तथा अवैध भूखंडों का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित करने के लिए सूचना बोर्ड लगाया।
निगमकर्मी बोर्ड लगाकर रवाना हुए। उनके जाते ही निगम के चेतावनी वाले बोर्ड को भूमाफिया ने पुतवा दिया। ज्ञात रहे कि गोरीनगर में नाले किनारे जिस जमीन पर प्लॉट के सौदे हो रहे हैं, उसे निगम ने अवैध करार देते हुए पिछले दिनों ही चेतावनी बोर्ड लगाया था।
बताया जाता है यह जमीन पहले खातीपुरा निवासी माखन पटेल की थी, जो उन्होंने बाणगंगा निवासी जीतू को बेच दी। अब भूमाफिया जीतू अपने रसूख व सियासी पैठ के बलबूते बिना किसी अनुमति के नाले किनारे जमीन पर प्लॉट बेचकर अवैध कॉलोनी बसा रहा है।
संबंधित समाचार

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!