करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा: निजी बताकर काटे प्लॉट; एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मल्हारगंज क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने के मामले का खुलासा किया है। सरकारी जमीन को निजी बताकर प्लॉट काटने और बेचने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने मौके पर अतिक्रमण हटाने के साथ बेदखली की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
सरकारी जमीन को निजी बताकर काटे 17 प्लॉट
बुधवार को मल्हारगंज एसडीएम और तहसीलदार ने ग्राम सिरपुर स्थित सर्वे नंबर 33 (रकबा 2.711 हेक्टेयर) का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज है।
इसके बावजूद सम्राट नगर निवासी अज्जू खां पिता भूरू खां ने इस सरकारी जमीन को अपनी बताकर 17 भूखंड तैयार कर दिए और उसे सर्वे नंबर 37/1 की निजी भूमि बताकर नोटरी के जरिए बेचने का प्रयास किया। आरोपी ने यहां 'न्यू लक्ष्मी नगर' नाम से अवैध कॉलोनी विकसित करने की भी कोशिश की।
जांच में खुली फर्जीवाड़े की परतें
प्रशासन की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि सर्वे नंबर 37/1 का वास्तविक स्वामित्व सिद्धनाथ मिश्रीलाल पिता गणपत के नाम दर्ज है। अज्जू खां का इस भूमि से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद उसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे निजी संपत्ति बताकर लोगों को प्लॉट बेचे। प्रशासन के अनुसार, कब्जाई गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है।
चंदन नगर थाने में केस दर्ज
मामले में 27 जुलाई को चंदन नगर थाना में आरोपी अज्जू खां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीन पर जरीना बी, बबली और यासमीन मंसूरी के टीनशेड मकान भी मिले। इनके खिलाफ राजस्व प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं।
पहले भी हुई थी कार्रवाई
प्रशासन ने बताया कि इसी क्षेत्र में 4 मई को भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। उस दौरान अली मोहम्मद, वसीम पठान, शाहरुख कुरैशी, साबरी नबी, गिरीश अखंडे, अनवर, फरहाबी, शाहिदा सहित अन्य लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे और फेंसिंग को नगर निगम की रिमूवल टीम ने पुलिस की मौजूदगी में हटाया था।
100 से ज्यादा प्लॉट बेचकर करोड़ों की ठगी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भूमाफिया ने 100 से अधिक प्लॉट करीब 5 लाख रुपए प्रति प्लॉट की दर से बेच दिए। इससे आम लोगों के साथ 5 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!