जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया: फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लाखों रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा पुलिस ने दो भूखंडों से जुड़े मामले में जांच के बाद दंपती समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जिन भूखंडों को दूसरे लोगों ने खरीदा था, उन्हीं के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दो लोगों ने खरीदे थे भूखंड, बाद में सामने आया फर्जीवाड़ा
पुलिस के मुताबिक पंचशील नगर निवासी अंकित मिश्रा और आलोक मेहता ने देवेंद्र नगर स्थित दो अलग-अलग भूखंड डॉक्टर राजकुमार श्रीवास्तव से खरीदे थे। अंकित ने 15 मार्च 2023 को, जबकि आलोक ने 31 मार्च 2023 को भूखंड की रजिस्ट्री कराई थी। दोनों ने भूखंडों पर कब्जा लेने के साथ राजस्व भी जमा करना शुरू कर दिया था।
कुछ समय बाद दोनों को पता चला कि उनके खरीदे गए भूखंडों की रजिस्ट्री 30 मार्च 2023 को ही मंजू खंडेलवाल और उनके पति जय खंडेलवाल के नाम हो चुकी है। इसके बाद मामले की शिकायत हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के गीताभवन स्थित कार्यालय में की गई।
70 लाख के लोन के लिए किया आवेदन, 58 लाख मंजूर
जांच में सामने आया कि मंजू और जय ने इन भूखंडों के आधार पर 70 लाख रुपए के लोन के लिए आवेदन किया था। पुलिस के अनुसार पैनल अधिकारी आफताब खान की प्रक्रिया के बाद 58 लाख रुपए का लोन स्वीकृत हुआ।
स्वीकृत राशि में से 25 लाख रुपए जय खंडेलवाल के खाते में, जबकि प्रक्रिया के तहत 30 लाख रुपए दुर्गेश शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए गए। करीब 3 लाख रुपए अन्य खर्चों में समायोजित किए गए। पुलिस के मुताबिक लोन फाइल की प्रक्रिया कुलदीप सिकरवार ने की थी।
जांच में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जिन कागजातों के आधार पर भूखंड दंपती को बेचे जाने का दावा किया गया था, वे सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं मिले।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कॉलोनी विकसित करने वाली संस्था के रिकॉर्ड में भी मंजू और जय खंडेलवाल के नाम से इन भूखंडों से जुड़े कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले की शिकायत मिलने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने दस्तावेजों और लोन प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संदीप कुमार मिश्रा, दुर्गेश शर्मा, मंजू खंडेलवाल, जय खंडेलवाल, मोहम्मद अल्ताफ और कुलदीप सिकरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
संबंधित समाचार

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!