किडनियां खराब, रोजगार से लगाया तो कलेक्टर को भेंट किए एक दर्जन केले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनसुनवाई में कल उस वक्त भावुक माहौल बन गया जब कलेक्टर शिवम वर्मा के हाथ में एक ठेले पर फल बेचने वाले युवक ने एक दर्जन केले रख दिए। इस दौरान उसकी आंखें भीगी हुई थी। उसने बताया कि कलेक्टर ने उसे मदद दिलवाई थी जिससे वो अब कमा-खा रहा है। कलेक्टर ने उसके कंधों पर हाथ रखकर हिम्मत दी और केले भी वापस कर कहा कि वो मेहनत करे।
दरअसल, बंगाली चौराहा के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा नामक युवक की किडनियां खराब हैं। चार वर्षों से उसका डायलिसिस जारी है। वो पिछली जनसुनवाई में पहुंचा था और बताया था कि उसके पास कोई रोजगार नहीं है। उसका व परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है।
इस पर कलेक्टर ने उसे रेडक्रास से 20 हजार रुपए की मदद दिलवाई थी। इससे उसने फलों का व्यापार शुरू कर दिया। इसके लिए कलेक्टर का धन्यवाद अदा करने वो जनसुनवाई में एक दर्जन केले लेकर पहुंचा और कलेक्टर शिवम वर्मा को भेंट कर दिए।
कलेक्टर ने उसकी पीठ थपथपाकर मेहनत की सराहना की और भविष्य में भी मदद का भरोसा दिया। केले वापस करते हुए कहा कि वो खूब मेहनत करे। विश्वकर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जनसुनवाई और प्रशासन उसके लिए सहारा बनी है।
इसी तरह, रक्षिता परमार बेटी प्रियंका की उच्च शिक्षा के लिए मदद मांगने पहुंची। बताया कि उसने 12वीं में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और उसका चयन बी.टेक. की उच्च शिक्षा के लिए बड़े कालेज में हुआ है। फीस एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों का वहन करना मुश्किल है।
इस पर कलेक्टर ने 40 हजार रुपये की सहायता दी। शिक्षा के लिए लोन की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए। राकेश रैकवार पुत्र शुभम के उपचार के लिए सहायता मांगने पहुंचे। बताया कि सडक़ दुर्घटना में उसके पैर एवं कूल्हे की हड्डी में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने 30 हजार रुपये की सहायता दी।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने निराकरण के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य समेत अन्य अधिकारियों ने भी समस्याएं सुनी और निराकरण किया।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!