नाबालिग का अपहरण: सुनसान इलाके में ले जाकर युवतियों ने की मारपीट; कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
संस्कारधानी के ग्वारीघाट क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ कथित अपहरण, मारपीट और वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए
शिकायत के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली कुछ युवतियां और उनके साथ मौजूद अन्य लोग घर में घुसे और दोनों किशोरियों को जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई, अपमानजनक व्यवहार किया गया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना करीब तीन दिन पहले हुई थी। पीड़िताओं ने पहले ग्वारीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद वे एसपी कार्यालय पहुंचे।
दो युवकों के नाम भी आए सामने
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामले में दो युवकों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया यह पहलू
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि दोनों किशोरियों ने अपनी एक सहेली को अपने पास रखा था। सहेली ने कथित तौर पर बताया था कि उसकी सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती है।
दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की
जांच में यह भी सामने आया है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कथित तौर पर कुछ लोगों ने मिलकर दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। एसपी कार्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!