मित्र मेला कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव बोले: वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र भक्ति और क्रांति का सर्वोच्च उदाहरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मित्र मेला द्वारा वीर सावरकर जयंती पर डीएवीवी के पत्रकारिता विभाग में ‘नरेटिव वॉर के युग में वीर सावरकर का हिंदुत्व दर्शन’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना व भारतीय स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे ने की। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव थे। मंच पर संस्था के कोषाध्यक्ष अक्षय राजपूत उपस्थित थे।
इस अवसर पर खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि एक विचार, चेतना और क्रांति के प्रतीक थे।
उन्होंने सबसे पहले रानी विक्टोरिया के जन्मोत्सव का विरोध कर अंग्रेजी शासन को खुली चुनौती दी थी। उनके विचारों और लेखनी ने युवाओं में स्वतंत्रता और राष्ट्र भक्ति का ऐसा अलख जगाया कि देशभर में क्रांति की लहर उठ खड़ी हुई।
उन्होंने कहा कि सावरकर ने सदैव हिंदुत्व को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रूप में देखा और भारतीय समाज को संगठित करने का कार्य किया। आज जब देश वैचारिक संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, तब सावरकर के विचार युवाओं को दिशा देने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने जीवन में सावरकर के विचारों को आत्मसात करें।
भारत की सांस्कृतिक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पहचान
अध्यक्षीय उद्बोधन में वीएस कोकजे ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है और युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों से नहीं, बल्कि जागरूक और संस्कारित युवाओं से होता है। संस्था एवं कार्यक्रम परिचय कुणाल भावर ने रखा। अतिथि परिचय आदित्य सिंह ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन विनय यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े नागरिक उपस्थित थे।
संस्था अध्यक्ष गोविंद बैस द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!