संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य गवाह दीपक रानीवाल पर चाकू से हमला: सड़क किनारे खड़े युवक को भी बनाया निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल देर रात पंचम की फैल इलाके में देर रात खूनी संघर्ष हुआ। इस बार निशाने पर था संदीप तेल हत्याकांड का मुख्य गवाह दीपक रानीवाल। सड़क किनारे खड़े होकर विवाद देख रहे दीपक और एक 17 वर्षीय नाबालिग पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया।
पहले पत्थरबाजी हुई और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस हमले को पुराने गैंगवार और संदीप तेल हत्याकांड से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचम की फैल की बताई जा रही है। देर रात इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा थे। इसी दौरान 17 वर्षीय गौरव मारवाड़ और दीपक रानीवाल वहां खड़े होकर झगड़ा देख रहे थे।
किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में तमाशबीन खुद हमले का शिकार बन जाएंगे। पीड़ित गौरव मरमट के मुताबिक वह पढ़ाई करता है और घटना के समय सिर्फ विवाद देख रहा था। तभी इलाके में रहने वाले कालू, महेश, वंश और हर्ष वहां पहुंचे।
पहले उन्होंने दोनों से बहस शुरू की और फिर गाली-गलौज करने लगे। जब गौरव और दीपक ने विरोध किया तो मामले ने अचानक तूल पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले दोनों पर पत्थर फेंके।
इससे पहले कि वे संभल पाते, बदमाशों ने चाकू निकाल लिए और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा वार दीपक रानीवाल पर किए गए। हमले के दौरान इलाके में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
यहां तेजी से खबर फैली के संदीप तेल के हत्याकांड के गवाहों पर हमला हुअा है। घटना के बाद घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सूत्रों के अनुसार दीपक रानीवाल को गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही यह खबर फैली कि हमला संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य गवाह दीपक पर हुआ है, इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
इंदौर के चर्चित मामलों में शामिल हत्याकांड
संदीप तेल हत्याकांड इंदौर के चर्चित मामलों में गिना जाता है। मामले में दीपक रानीवाल अहम गवाह रहा है। ऐसे में अब उस पर हुए इस हमले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
क्या यह सिर्फ मामूली विवाद था या फिर किसी पुराने रंजिश और दबाव का हिस्सा? क्या मुख्य गवाह को डराने की कोशिश की गई? पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
पंचम की फैल कई बार गैंगवार, चाकूबाजी को लेकर सुर्खियों में रही है। लोगों का कहना है कि इलाके में छोटी-छोटी बातों पर हथियार निकलना आम होता जा रहा है।
देर रात बदमाशों के समूह खुलेआम घूमते हैं और विवाद होते ही हमला कर देते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
वहीं आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। तुकोगंज पुलिस ने कालू, महेश, वंश और हर्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!