कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: यह मार्ग होगा फोरलेन; इतने करोड़ की परियोजना को मंजूरी, हजारों कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में विकास, सड़क, पुलिस, किसान और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री उदय प्रताप सिंह ने फैसलों की जानकारी दी।
बैठक में 27,534 शासकीय कर्मचारियों के प्रमोशन को मंजूरी दिए जाने के साथ भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन करने की परियोजना पर भी मुहर लगाई गई। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और प्रदेश में विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
भोपाल-विदिशा मार्ग अब टू लेन से होगा फोरलेन
कैबिनेट ने भोपाल को मेट्रोपॉलिटन शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में भोपाल-विदिशा मार्ग को टू लेन से फोरलेन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, परियोजना की शुरुआती लागत 1,467.42 करोड़ रुपए तय की गई थी। बाद में इसे संशोधित कर 1,617.70 करोड़ रुपए किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण के लिए लागू नए मल्टीप्लिकेशन फैक्टर के चलते परियोजना की लागत में करीब 140 करोड़ रुपए की और बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद परियोजना की कुल लागत करीब 1,757 करोड़ रुपए हो गई है।
17 साल की होगी कंसेशन अवधि
भोपाल-विदिशा फोरलेन परियोजना की कंसेशन अवधि 17 साल रखी गई है। सरकार का मानना है कि इस मार्ग के फोरलेन होने से भोपाल और विदिशा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना से विदिशा क्षेत्र को नया बाजार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही होटल, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे कारोबार को भी फायदा मिलने की संभावना है।
27,534 कर्मचारियों के प्रमोशन को मंजूरी
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 27,534 शासकीय कर्मचारियों के प्रमोशन को भी मंजूरी दी गई। इससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सड़क, पुलिस और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में सड़क और अधोसंरचना से जुड़े प्रस्तावों के साथ पुलिस व्यवस्था और किसानों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में आवश्यक जानकारी साझा की गई।
सरकार का फोकस प्रदेश में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर करने, रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़ाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर रहा।
संबंधित समाचार

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!