खबर
Top News

सावन के सोमवार पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा केदारनाथ क्षेत्र: कावड़ियों ने किया बाबा का गंगाजल से अभिषेक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
सावन के सोमवार पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा केदारनाथ क्षेत्र

सावन माह के सोमवार (पहाड़ों में आखिरी सोमवार) को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं और कावड़ियों की भारी भीड़ बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ती रही।

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम के बावजूद शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। ‘बम-बम भोले’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयघोष से केदारपुरी एवं यात्रा मार्ग भक्तिमय नजर आया।

कांवड़िए गंगाजल लेकर कठिन पैदल यात्रा करते हुए बाबा केदार की नगरी पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। कई श्रद्धालु प्रतिकूल मौसम के बावजूद पैदल मार्ग पर आगे बढ़ते रहे।

केदारनाथ पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए और सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। हर तरफ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

अब तक 14,45,946 श्रद्धालु कर चुके बाबा केदार के दर्शन
केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल लगातार नए आंकड़े स्थापित कर रही है। अब तक 14,45,946 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर बाबा केदार के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को प्रदर्शित किया। यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से केदारघाटी में भी उत्साह का माहौल है।

बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, यात्रा मार्ग पर निगरानी
मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी गई। वहीं, यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर संबंधित विभागों की टीमें सतर्क रहीं।

प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा मार्ग पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रखा गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस
केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। धाम में श्रद्धालुओं के लिए रहने से लेकर तमाम व्यवस्थाएं की गई है। भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की विभिन्न टीमें मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, श्रावण के अंतिम (पहाड़ों में आखिरी) सोमवार को केदारनाथ धाम का पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय नजर आया।

बारिश की फुहारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और हर-हर महादेव के जयघोष ने धाम की आध्यात्मिक आभा को और बढ़ा दिया।

देश के कोने-कोने से केदारनाथ पहुंचे शिवभक्त
देश के कोने-कोने से पहुंचे शिवभक्तों ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि कठिन मौसम और लंबी यात्रा के बावजूद बाबा केदार के दर्शन की अनुभूति अद्भुत है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन ने भी मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

यात्रियों से कहा गया है कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें। अनावश्यक जोखिम न लें, सुरक्षित स्थानों पर रहें। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 11 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 12 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 12 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 13 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 13 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 13 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 14 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 14 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 14 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 14 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 15 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 15 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 15 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 15 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 15 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 15 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 15 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 15 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!