खबर
Top News

केदारनाथ, दिव्य दर्शन: स्वच्छ देवभूमि, पावन धाम, सफाई महाअभियान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
केदारनाथ, दिव्य दर्शन

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं और कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

खुलासा फर्स्ट, चमोली।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारियों के साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया।

योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। योग सत्र के बाद प्रतिभागियों ने मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव साझा किया।

बीकेटीसी कर्मचारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे जीवन में अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है। वहीं श्रद्धालुओं ने भी योग को तन और मन दोनों के लिए लाभकारी बताते हुए नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।

धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने योग और सनातन संस्कृति के गहरे संबंध को रेखांकित किया। योग दिवस के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में श्रद्धा, आध्यात्म और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्लास्टिक कचरा एकत्र कर हिलांस फाउंडेशन को सौंपा, श्रद्धालुओं को दिया स्वच्छता का संदेश
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट ने किया।

इस दौरान सुरक्षा बलों, स्वच्छता कर्मियों और पर्यावरण मित्रों ने मिलकर धाम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अभियान में केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी और आईआरबी के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सुरक्षा बलों के जवानों ने मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सफाई की और श्रद्धालुओं को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर के मुख्य प्रांगण, नंदी चौक, वीआईपी मार्ग, मंदिर के पीछे के क्षेत्र तथा श्रद्धालुओं की कतार वाले रास्तों की विशेष सफाई की गई।

जवानों ने इन स्थानों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर और अन्य अजैविक कचरा एकत्र किया। सफाई के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि तीर्थस्थलों की पवित्रता बनाए रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।

एकत्रित प्लास्टिक और अन्य कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर पंचायत केदारनाथ के माध्यम से हिलांस फाउंडेशन को सौंपा गया, ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके। ‘कैरी मी पॉलिसी’ के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि कचरा खुले में न छोड़ा जाए और पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों से भी संवाद किया। उन्हें स्वच्छ भारत और स्वच्छ देवभूमि अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने की अपील की गई।

पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने कहा कि सुरक्षा बल केवल कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पर्यावरण संरक्षण भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं और उन्हें स्वच्छ तथा सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि केदारनाथ धाम की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक गरिमा बनी रहे। अभियान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

15 minutes ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

34 minutes ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 1 hour ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 19 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 19 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 19 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 19 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 20 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 20 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 20 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 20 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!