खबर
Top News

कार की टक्कर से कावड़िए की मौत: बायपास पर हादसा; इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश में पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 10:54 am
शेयर करें:
कार की टक्कर से कावड़िए की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त की देर रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय कावड़िए की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहा था।

चमेली देवी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पारस को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ओंकारेश्वर से जल लेकर निकला था पारस
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पारस पुत्र राजेश बेडवाल (22) निवासी मक्सी रोड के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने में मदद करता था। परिवार में उसके तीन बड़े भाई हैं, जबकि पिता मजदूरी करते हैं।

परिजनों ने बताया कि पारस 20 अगस्त को कावड़ लेकर घर से निकला था। वह दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर पहुंचा और वहां से जल लेकर उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ था। परिजन के अनुसार, पारस पिछले दो-तीन वर्षों से कावड़ यात्रा में शामिल हो रहा था।

आधी रात को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
हादसा 23 अगस्त की रात करीब 12.15 बजे हुआ। पारस अपने दोस्तों के साथ तेजाजी नगर बायपास से गुजर रहा था। इसी दौरान चमेली देवी कॉलेज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पारस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के समय अंधेरा होने और कार की तेज रफ्तार के कारण पारस के दोस्त वाहन का नंबर नहीं देख सके। टक्कर के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश
तेजाजी नगर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार की पहचान करने और उसके चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पारस की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। कावड़ यात्रा पूरी होने से पहले हुए हादसे ने परिजनों और दोस्तों को गमगीन कर दिया।

संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

1 minute ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

2 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

10 minutes ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

12 minutes ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

18 minutes ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

42 minutes ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 1 hour ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 1 hour ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 1 hour ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 1 hour ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 2 hours ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 3 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!