खबर
Top News

जस्टिस विवेक रूसिया बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश: चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन के बाद मिली जिम्मेदारी; इस शहर से है गहरा नाता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 11:43 am
शेयर करें:
जस्टिस विवेक रूसिया बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्ति हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने के बाद की गई है। जस्टिस विवेक रूसिया की नियुक्ति को मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे लंबे समय से न्यायिक सेवा और अधिवक्ता जगत से जुड़े रहे हैं तथा कानूनी क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

जबलपुर में हुआ जन्म, यहीं से शुरू हुआ कानूनी सफर
जस्टिस विवेक रूसिया का जन्म 2 अगस्त 1969 को जबलपुर में हुआ था। उन्होंने विज्ञान विषय से स्नातक (बी.एससी.) और इसके बाद एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 8 अगस्त 1992 को उन्हें मध्य प्रदेश राज्य बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किया गया।

उनके पिता स्वर्गीय प्रभाकर रूसिया भी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता रहे थे। पारिवारिक कानूनी पृष्ठभूमि का प्रभाव उनके करियर में भी दिखाई दिया और उन्होंने शुरुआती दौर में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में कार्य किया।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ किया अभ्यास
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय पी. सदाशिवन नायर, वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा नायर तथा बाद में न्यायाधीश बने राजेंद्र मेनन के कार्यालय में सहयोगी अधिवक्ता के रूप में की। वर्ष 1998 में उन्होंने स्वतंत्र रूप से वकालत शुरू की और जल्द ही विभिन्न सरकारी उपक्रमों तथा सार्वजनिक संस्थानों के पैनल अधिवक्ता के रूप में पहचान बनाई।

कई बड़ी संस्थाओं के रहे पैनल वकील
स्वतंत्र प्रैक्टिस के दौरान वे कोल इंडिया लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड समेत अनेक सार्वजनिक उपक्रमों के लिए कानूनी सेवाएं देते रहे। इसके अलावा विद्युत वितरण, पावर ट्रांसमिशन, आवास एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा कई अन्य सरकारी संस्थाओं के मामलों में भी उन्होंने पक्ष रखा। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मामलों की पैरवी के लिए भारत सरकार का स्थायी अधिवक्ता भी नियुक्त किया गया था।

बार एसोसिएशन में भी निभाई जिम्मेदारियां
जस्टिस रूसिया न्यायिक सेवा में आने से पहले हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के संयुक्त सचिव भी चुने गए थे। वे हाईकोर्ट बार और जिला बार एसोसिएशन, जबलपुर के आजीवन सदस्य रहे हैं।

2016 में बने हाईकोर्ट जज
उनकी न्यायिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव 7 अप्रैल 2016 को आया, जब उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 17 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। अब कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में वे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रशासनिक और न्यायिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके लंबे अनुभव और संतुलित कार्यशैली का लाभ हाईकोर्ट के प्रशासन और न्यायिक कार्यों को मिलेगा।

संबंधित समाचार

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

4 minutes ago
बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
Top News

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

31 minutes ago
पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी
Top News

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

31 minutes ago
वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

41 minutes ago
वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी
Top News

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

about 1 hour ago
BJP विधायक के साले की हत्या
Top News

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

about 1 hour ago
खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना
Top News

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

about 1 hour ago
परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ
Top News

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Top News

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

about 2 hours ago
पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
Top News

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

about 2 hours ago
इस शहर में पकड़ी ड्रग्स
Top News

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी
Top News

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

about 2 hours ago
बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश
Top News

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago
पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

about 3 hours ago
तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब
Top News

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

about 3 hours ago
भारतीय टीम संकट में घिर गई
Top News

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

about 3 hours ago
चाय पीने के दौरान हुआ विवाद
Top News

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

about 3 hours ago
मां की बेरहमी...
Top News

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!