सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाने से नहीं बुझ पाएगी आग: नगर निगम की लापरवाही… कागजी आदेशों में उलझा महकमा
KHULASA FIRST
संवाददाता

नाकामी छिपाने के लिए जनता और एनजीओ के भरोसे छोड़ी सुरक्षा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को अग्नि सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित बनाने के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम प्रशासन अब अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने समस्त अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारियों, जोनल अधिकारियों, सहायक यंत्रियों, उपयंत्रियों और फायर ऑफिसर के साथ एक ऑनलाइन बैठक की।
इस बैठक में शहर के मॉल, अस्पताल, होटल और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा की समीक्षा तो की गई, लेकिन जो फैसले लिए गए वे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। निगम प्रशासन ने तय किया है कि जिन भवनों में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं हैं, उनके बाहर चेतावनी बोर्ड लगा दिए जाएंगे। नगर निगम का यह फैसला साफ तौर पर उसकी प्रशासनिक लाचारी का खुलासा करता है। जब अधिकारियों के पास असुरक्षित भवनों को बंद करने के पूरे अधिकार हैं, तो वे सिर्फ बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी क्यों खत्म कर रहे हैं?
नीति पूरी तरह से हास्यास्पद... यह नीति पूरी तरह से हास्यास्पद है। अगर किसी भवन में आग लगती है, तो क्या वहां लगा चेतावनी बोर्ड नागरिकों की जान बचा पाएगा? यह कदम केवल अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही को छिपाने का जरिया है। कानूनन जिन भवनों में सुरक्षा मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें तुरंत सील किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी केस दर्ज होना चाहिए, लेकिन निगम सिर्फ कागजी चेतावनियों के सहारे जनता को खतरे में छोड़ रहा है।
इसके अलावा नगर निगम अब शहर की सुरक्षा जांच का काम खुद करने के बजाय गैर-सरकारी संगठनों एनजीओ और आम जनता के माथे मढ़ रहा है। बैठक में यह योजना बनाई गई है कि एनजीओ के लोग कोचिंग संस्थानों, मॉल और अस्पतालों में जाकर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को समझाएंगे कि वे खुद प्रबंधन से फायर सेफ्टी की जानकारी मांगें। यह सीधे-सीधे प्रशासनिक तंत्र के निकम्मेपन का खुलासा करता है। जनता टैक्स देती है ताकि सरकारी विभाग और उनके अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी करें। नगर निगम के पास फायर ऑफिसर, इंजीनियरों और जोनल अधिकारियों की भारी-भरकम टीम है, जिनका काम इन भवनों की जांच करना है, लेकिन अपनी ड्यूटी करने के बजाय यह अधिकारी अब आम नागरिकों को भवन मालिकों से उलझने के लिए आगे कर रहे हैं।
पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम जिन भवनों पर पहले सीलिंग की कार्रवाई करने की बात कह रहा है, वहां आज भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं हुए? आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निर्देश दिए हैं कि जिन संचालकों ने कार्रवाई के बाद भी फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं लगाए हैं, उनके भवनों के बाहर यह लिखकर बोर्ड टांग दिया जाए कि यहां अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है, कृपया सावधानी बरतें।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, राजधानी में व्यापारियों का हल्लाबोल:सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे; CM हाउस की ओर बढ़े

पत्नी सहित तीन युवतियों ने जमकर पीटा:दी गालियां पति के साथ घूम रही मित्र को जड़े थप्पड़

सीएम मोहन यादव बोले:सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने में मिल रहा जनसहयोग; लोगों ने स्वेच्छा से मकान, दुकानें और धार्मिक स्थल हटाकर विकास कार्यों में दिया सहयोग

नशे की खेप लेकर निकले पुराने खिलाड़ी:एमआर-10 पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा

देखिए वीडियो:12वीं में 75% अंक लाने वाले छात्रों को मिलेंगे इतने हजार; 1.21 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

सड़क चौड़ीकरण के चलते बड़ी कार्रवाई:तोड़ा गया मस्जिद का प्रभावित हिस्सा

‘बरुआ’ की ‘हवा’:बाहरी ‘बाधा-हवा’ की चपेट में इंदौर

राहुल गांधी के दौरे पर सियासी घमासान:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को पत्र लिख सुझाए तीन आयोजन स्थल; कांग्रेस बोली- राहुल के संवाद से बीजेपी में बेचैनी

जेल से बुना हनी ट्रैप का नया नेटवर्क:पूरक चालान में बड़ा दावा; श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की कड़ी पर जांच तेज, नेताओं और अफसरों से जुड़े वीडियो भी जांच के घेरे में

SCO समिट में मिले पीएम-जिनपिंग:पुतिन भी रहे साथ; आतंकवाद पर बोले- पूरे नेटवर्क पर प्रहार जरूरी

कांग्रेस नेत्रियों ने मनुस्मृति का सांकेतिक दहन किया:रात में राजवाड़ा पर धरना

महंगाई का झटका:LPG-दूध; कार और CNG तक हुए महंगे, विदेश यात्रा का नियम भी बदला

धीरेंद्र शास्त्री के भाई को झटका:जमानत अर्जी खारिज; गोलीकांड मामले में जिला अदालत ने नहीं दी राहत

इस ट्रेन के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच:5 माह की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट में लगाई बेडशीट

मोदी की अपील:जरूरत न हो तो सोना न खरीदें; कहा- वैश्विक संकट के बीच भारत ने 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर्ज की, यह देशवासियों की मेहनत का परिणाम

देखिए वीडियो:प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 900 छात्रों की जान; रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 955 लोगों की मौत, 4400 से ज्यादा लापता

विजय शाह को कर्नल सोफिया मामले में राहत:कैबिनेट की अनुशंसा को राज्यपाल की मंजूरी; अब सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा सरकार का फैसला

इस देश में मोदी ने छात्रों से की मुलाकात:स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं PM की कविताएं; बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं

मदद करना भारत की परंपरा:विविधता ही देश की खूबसूरती;‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा

मंदिर में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस:आरोपियों ने मांगी माफी; कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!