इस ट्रेन के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच: 5 माह की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट में लगाई बेडशीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944) में एक ही दिन यात्रियों ने चूहे और कॉकरोच होने की शिकायत रेलवे से की। पहली शिकायत फर्स्ट एसी कोच में 5 माह की बच्ची के साथ सफर कर रही महिला यात्री ने की।
वहीं, कुछ देर बाद स्लीपर कोच के यात्री ने कॉकरोच का वीडियो बनाकर रेलवे अधिकारियों को भेजा। लगातार शिकायतों के बाद ट्रेन की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
16 घंटे के सफर में परेशान हुई मां
यात्री एकता दुबे 5 माह की बच्ची के साथ फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थीं। उनके मुताबिक करीब 16 घंटे के सफर के दौरान एसी डक्ट के हिस्से से चूहे बार-बार बाहर आते रहे।
कोच में कॉकरोच भी दिखाई दिए। बच्ची को चूहों से बचाने के लिए उन्होंने एसी डक्ट के गैप में बेडशीट लगाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की।
एकता ने सवाल उठाया कि चूहे और कॉकरोच की मौजूदगी के बावजूद कोच को यात्रा के लिए कैसे फिट घोषित किया गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
स्लीपर कोच में कॉकरोच का वीडियो
इसी ट्रेन के स्लीपर कोच में उज्जैन से सवार हुए एक अन्य यात्री ने भी कॉकरोच देखे। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर डीआरएम रतलाम को भेजते हुए शिकायत की।
शिकायतों के बाद डीआरएम अश्वनी कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पहले भी सामने आ चुकी है चूहे की घटना
इससे पहले ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग यात्री की नाक चूहे द्वारा कुतरे जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद रेलवे ने ट्रेनों में सफाई और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने की बात कही थी।
रतलाम मंडल के अनुसार इंदौर और महू कोचिंग डिपो में रैक के प्राइमरी और सेकंडरी मेंटेनेंस के दौरान सफाई के साथ पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
लापरवाही मिलने पर संबंधित स्टाफ और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी हैं। इसके बावजूद फर्स्ट एसी से लेकर स्लीपर कोच तक चूहे-कॉकरोच की शिकायतों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!