खबर
Top News

सड़क चौड़ीकरण के चलते बड़ी कार्रवाई: तोड़ा गया मस्जिद का प्रभावित हिस्सा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
सड़क चौड़ीकरण के चलते बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नगर निगम का सड़क चौड़ीकरण अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे मार्ग की जद में आ रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई।

प्रस्तावित सड़क करीब 18 मीटर चौड़ी होगी। चौड़ीकरण में बाधा बन रहे विभिन्न निर्माणों को हटाने के क्रम में नगर निगम की टीम ने केडी गेट क्षेत्र में कार्रवाई की।

धार्मिक स्थलों के प्रभावित हिस्से हटाए
नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में आने वाले मदीना मस्जिद और शिया दाऊदी बोहरा जमात की दाऊल इमारत के सड़क चौड़ीकरण की जद में आए हिस्सों को हटाया गया। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई केवल उन हिस्सों तक सीमित रही, जो प्रस्तावित सड़क की सीमा में आ रहे थे।

JCB और पोकलेन से हटाए निर्माण
नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मौके पर JCB और पोकलेन मशीनों की मदद से प्रभावित निर्माणों को हटाया। टीम ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हिस्सों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटाने का काम किया।

पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अभियान को आगे बढ़ाया। पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर और भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता की निगरानी में हुई।

2.2 किमी सड़क से यातायात को मिलेगी राहत
नगर निगम के अनुसार गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाले इस मार्ग की लंबाई करीब 2.2 किलोमीटर और चौड़ाई 18 मीटर होगी। अधिकारियों का दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद केडी गेट और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

प्रभावित हिस्सों को हटाने के बाद सड़क निर्माण के बाकी काम को गति देने की तैयारी है। नगर निगम का सड़क चौड़ीकरण अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

16 minutes ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

30 minutes ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

38 minutes ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

40 minutes ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

44 minutes ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 1 hour ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 1 hour ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 1 hour ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 1 hour ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

about 1 hour ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

about 2 hours ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 2 hours ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 2 hours ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 2 hours ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 2 hours ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

about 2 hours ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!