मोदी की अपील: जरूरत न हो तो सोना न खरीदें; कहा- वैश्विक संकट के बीच भारत ने 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर्ज की, यह देशवासियों की मेहनत का परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत की आर्थिक विकास दर 7.8% रहने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का परिणाम है। उन्होंने लोगों से एक बार फिर गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विकास की यही रफ्तार बनाए रखनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ‘झूठ की गूंज’ के जरिए निराशा फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत इन चुनौतियों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है।
विदेश यात्रा और शादियों पर भी दिया जोर
मोदी ने लोगों से विदेश में घूमने और विदेश में शादी करने के बजाय देश में ही पर्यटन और आयोजन को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देने से भारत और मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश की युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपा जाएगा।
सोने का आयात घटने से रुपए को मिल सकती है मजबूती
भारत अपनी सोने की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। सोने की खरीद के लिए डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में सोने का आयात घटने पर डॉलर की मांग और विदेशी मुद्रा पर दबाव कम हो सकता है, जिससे रुपए को मजबूती मिलने में मदद मिल सकती है।
रुपया मजबूत होने पर कच्चे तेल समेत कई आयातित वस्तुओं की लागत कम हो सकती है। इससे महंगाई को नियंत्रित रखने में मदद मिलने की उम्मीद रहती है।
कम सोना खरीदा, फिर भी बढ़ा इम्पोर्ट बिल
2025-26 में भारत ने पिछले कारोबारी साल की तुलना में करीब 4.76% कम सोना खरीदा, लेकिन सोने के आयात पर होने वाला खर्च करीब 24% बढ़ गया। इसकी प्रमुख वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी रही।
फिजिकल गोल्ड के बजाय ETF विकल्प
फिजिकल गोल्ड यानी गहने और सिक्के खरीदने के बजाय निवेशक गोल्ड ETF जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।
इसमें सोने को घर या लॉकर में रखने की जरूरत नहीं होती, इसलिए चोरी का जोखिम और लॉकर का खर्च भी नहीं रहता। हालांकि, निवेश का विकल्प चुनने से पहले उसके जोखिम और शुल्क को समझना जरूरी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!