SCO समिट में मिले पीएम-जिनपिंग: पुतिन भी रहे साथ; आतंकवाद पर बोले- पूरे नेटवर्क पर प्रहार जरूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अचानक मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की।
तस्वीर चर्चा का विषय बनी
खास बात यह रही कि मोदी और शी के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी दोनों नेताओं के साथ नजर आए। तीनों नेताओं की यह तस्वीर SCO बैठक के दौरान चर्चा का विषय बनी।
पाकिस्तान की मौजूदगी में आतंकवाद पर मोदी का कड़ा संदेश
SCO समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों से एकजुट होकर कार्रवाई करने की अपील की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में मोदी ने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद को लेकर दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए।
उन्होंने आतंकवाद को केवल हमलावरों तक सीमित मानने के बजाय उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर जोर दिया।
मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें
1. आतंकवाद के पूरे नेटवर्क पर प्रहार जरूरी
PM मोदी ने कहा कि सिर्फ आतंकियों को पकड़ना या मारना पर्याप्त नहीं है। आतंकवाद के लिए पैसा कहां से आता है, आतंकियों की भर्ती कैसे होती है और उन्हें पनाह कहां मिलती है पूरे तंत्र को खत्म करना जरूरी है।
2. आतंकवाद पर एक जैसी नीति हो
मोदी ने कहा कि आतंकवाद कुछ देशों के लिए गलत और कुछ के लिए सही नहीं हो सकता। सभी देशों को इसके खिलाफ समान रूप से सख्त नीति अपनानी होगी।
3. विवादों का समाधान बातचीत से हो
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। देशों को विवादों का रास्ता बातचीत और कूटनीति से निकालना चाहिए।
4. SCO सिर्फ रणनीतिक संगठन नहीं
मोदी ने SCO को अलग-अलग देशों की सभ्यता, संस्कृति और विचारों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध का किया जिक्र
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने के 87 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को ऐसी घटनाओं और उकसावे से बचना चाहिए, जो नए युद्ध और संघर्ष को जन्म दे सकते हैं।
पुतिन ने देशों से मिलकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए नए संघर्षों को रोकने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
पुतिन बोले- SCO दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन
पुतिन ने SCO के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ शंघाई सहयोग संगठन अब दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बन चुका है।
उनके मुताबिक, SCO के सदस्य देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है और ये देश वैश्विक GDP के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।
SCO समिट में मोदी-शी की अचानक मुलाकात और आतंकवाद पर PM मोदी का कड़ा संदेश ऐसे समय में सामने आया है, जब क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक संघर्षों को लेकर सदस्य देशों के बीच सहयोग पर खास जोर दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!