खबर
Top News

जेल से बुना हनी ट्रैप का नया नेटवर्क: पूरक चालान में बड़ा दावा; श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की कड़ी पर जांच तेज, नेताओं और अफसरों से जुड़े वीडियो भी जांच के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 1:12 pm
शेयर करें:
जेल से बुना हनी ट्रैप का नया नेटवर्क

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सात साल पहले प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में भूचाल लाने वाले चर्चित हनी ट्रैप कांड की परछाईं एक बार फिर लौटती दिख रही है। चर्चित ब्लैकमेलिंग केस में 14 अगस्त को पेश किए गए पूरक चालान में पुलिस ने दावा किया है कि पुराने हनी ट्रैप प्रकरण की आरोपी श्वेता विजय जैन और सागर की रेशू चौधरी के बीच संपर्क की कड़ी सामने आई है।

जांच एजेंसियां अब यह खंगाल रही हैं कि क्या जेल से ही एक नया संगठित नेटवर्क खड़ा किया गया था, जो रसूखदारों को निशाना बनाकर कथित ब्लैकमेलिंग करता था? क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक मामला शराब कारोबारी हितेंद्रसिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर से कथित ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से जुड़ा है।

पुलिस ने पूरक चालान में उल्लेख किया है कि श्वेता विजय जैन ने जेल में रहते हुए ही कथित तौर पर संगठित गिरोह बनाया था। जांच में रेशू चौधरी को इस नेटवर्क की अहम कड़ी माना गया व उससे जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है।

केस की सबसे बड़ी सनसनी यह रही कि ब्लैकमेलिंग की जांच के दौरान पुराने हनी ट्रैप कांड की आरोपी श्वेता विजय जैन का नाम फिर सामने आया। जांच का फोकस इस पर है कि किन लोगों को टारगेट बनाया जाता था व फोटो-वीडियो के जरिये कैसे दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी।

राजनीति तक पहुंची जांच की आंच... रेशू चौधरी के राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह पहले भाजपा से जुड़ी रही और 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी भी कर चुकी थी।

हालांकि किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव अपने आप में किसी अपराध का प्रमाण नहीं है। उसकी भूमिका का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही होगा।

पूरक चालान का बड़ा दावा....पुलिस के पूरक चालान में यह भी दावा किया गया है कि जमानत पर बाहर आने के बाद श्वेता विजय जैन ने रेशू चौधरी के साथ मिलकर कथित तौर पर राजनेताओं, प्रॉपर्टी कारोबारियों, बड़े बिजनेसमैन और शराब कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की रणनीति बनाई।

नेताओं और अफसरों से जुड़े वीडियो की जांच....
जांच के दौरान कई रसूखदार नेताओं, अफसरों और कारोबारियों से जुड़े फोटो-वीडियो होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन वीडियो की प्रामाणिकता, उनमें मौजूद लोगों की पहचान या किसी अपराध से उनके संबंध की पुष्टि नहीं की है। क्राइम ब्रांच मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस की फोरेंसिक जांच कर रही है, जिससे नेटवर्क के संपर्क और गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

एक करोड़ की मांग से खुला मामला
मामला 18 मई को सामने आया था, जब शराब कारोबारी हितेंद्रसिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके कथित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले एक करोड़ रुपए की मांग की गई।

जांच आगे बढ़ी तो अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, लाखन चौधरी, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, जितेंद्र पुरोहित समेत कई नाम सामने आए। बाद में रेशू चौधरी और श्वेता विजय जैन की कथित भूमिका भी जांच के दायरे में शामिल हुई।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 13 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 13 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 13 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 14 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 14 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 14 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 14 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 14 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 15 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 15 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 15 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 15 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 15 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 15 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 15 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 15 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 15 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!