खबर
Top News

देखिए वीडियो: 12वीं में 75% अंक लाने वाले छात्रों को मिलेंगे इतने हजार; 1.21 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 1:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने लैपटॉप खरीदने की राशि जारी करने की तैयारी की है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इस साल करीब 1.21 लाख विद्यार्थी पात्र हैं। पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस बार योजना के तहत विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की राशि दी जाएगी। सरकार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदकर नहीं देती, बल्कि इसके लिए आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में भेजती है।

पहले प्रयास में 75% अंक जरूरी
योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक के साथ पास की है।

राशि मिलने के बाद विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप खरीद सकेंगे। इससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल किताबों और ई-लर्निंग जैसी सुविधाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी।

भोपाल में हुआ कार्यक्रम
भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। अन्य पात्र विद्यार्थियों के खातों में योजना की राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।

2009-10 में शुरू हुई थी योजना
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना 2009-10 में शुरू हुई थी। शुरुआत में पात्रता के लिए 85 प्रतिशत अंक निर्धारित थे। बाद में इसे घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया।

एक साल में 29 हजार बढ़े पात्र विद्यार्थी
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल करीब 92 हजार विद्यार्थी योजना के पात्र बने थे। इस साल यह संख्या बढ़कर करीब 1.21 लाख हो गई है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

मंत्री के अनुसार योजना शुरू होने के बाद अब तक करीब 6 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल चुका है और सरकार लगभग 1,620 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।

सरकारी स्कूलों में बढ़ रहे दाखिले
मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिलों में बढ़ोतरी हुई है। नई शिक्षा नीति और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के चलते स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी कमी आई है।

18 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए करीब 18 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी है। मंत्री के अनुसार आरक्षण, बैकलॉग और अन्य नियमों को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 14 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 14 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 14 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 14 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 15 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 15 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 15 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 15 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 15 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 16 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 16 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 16 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 16 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 16 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 16 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 16 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 16 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!