राहुल गांधी के दौरे पर सियासी घमासान: भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को पत्र लिख सुझाए तीन आयोजन स्थल; कांग्रेस बोली- राहुल के संवाद से बीजेपी में बेचैनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 12 सितंबर को प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कार्यक्रम स्थल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम के लिए तीन स्थानों के विकल्प सुझाए हैं।
जवाब में कांग्रेस के पूर्व संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के युवाओं से संवाद को लेकर भाजपा में बेचैनी है।
भाजपा ने सुझाए तीन विकल्प
सुमित मिश्रा ने पत्र में कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए उपयुक्त जगह तलाश रही है। उन्होंने इंदौर की राजनीतिक सौहार्द की परंपरा का हवाला देते हुए तीन विकल्प सुझाए।
सुपर कॉरिडोर: 50 हजार विद्यार्थियों से संवाद के दावे के लिए उपयुक्त बताते हुए पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का हवाला दिया।
दशहरा मैदान: दो से तीन हजार युवाओं की संख्या होने पर इसे बेहतर विकल्प बताया।
अभय प्रशाल: कम संख्या में आयोजन के लिए सुझाव दिया और 2003 में सोनिया गांधी के कार्यक्रम का उल्लेख किया।
पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव का भी जिक्र
मिश्रा ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के तीसरे स्थान पर रहने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने दावा किया कि युवाओं का संदेश राहुल गांधी तक पहुंच चुका है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की विचारधारा को लेकर भी सवाल उठाए और कांग्रेस से इंदौर में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं करने की अपील की।
कांग्रेस का पलटवार- जनता तय करेगी कार्यक्रम स्थल
भाजपा के पत्र पर कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने जवाब देते हुए कहा कि पत्र से साफ है कि राहुल गांधी के युवाओं से संवाद को लेकर भाजपा में गहरी बेचैनी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के कार्यक्रम से घबराहट राजनीतिक हताशा को दर्शाती है।
खंडेलवाल ने कहा कि कार्यक्रम कहां होगा और उसमें कितने लोग शामिल होंगे, इसका फैसला जनता और कांग्रेस संगठन करेगा, भाजपा कार्यालय नहीं।
उन्होंने भाजपा को युवाओं के सामने आकर अपने मुद्दों और योजनाओं पर बहस करने की चुनौती भी दी। दोनों दलों के बीच इस बयानबाजी से राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले इंदौर की सियासत और गरमा गई है।
संबंधित समाचार

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!