मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर की मौत से सनसनी: पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद क्या हुआ; किस एंगल पर जांच कर रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद परिसर में मिला। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और हादसे दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हॉस्टल परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक हॉस्टल की ऊपरी मंजिल से गिरा है, हालांकि गिरने की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।
मृतक की पहचान डॉ. अमन पटेल (30) के रूप में हुई है, जो मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के पीजी छात्र थे। वर्ष 2023 बैच के छात्र अमन का कोर्स कुछ ही महीनों में पूरा होने वाला था। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी और वे वहीं के निवासी थे। उनके पिता का नाम सुशील पटेल बताया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या की पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मौके से जुटाए गए साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने डॉ. अमन को शांत, मेधावी और समर्पित छात्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, उनके मित्र डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने बताया कि अमन बेहद प्रोफेशनली साउंड और शांत स्वभाव के थे। दोनों ने साथ में एमबीबीएस किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से उनके दोस्तों और साथियों में सदमे का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!